Chandauli News: नरौली में मिट्टी खनन की शिकायत पर एसडीएम का निरीक्षण, जांच के निर्देश.
"सकलडीहा एसडीएम कुंदन राज कपूर ने चेतावनी दी कि गणना कार्य में लापरवाही या अनुपस्थिति मिलने पर संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।"
chandauli
7:48 PM, May 6, 2026
Share:


नरौली गांव में मिट्टी खनन के बारे में जानकारी लेते एसडीएम कुंदनराज कपूर
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: पुनवासी यादव, सकलडीहा, (चंदौली).
चंदौली। सकलडीहा तहसील क्षेत्र में अवैध मिट्टी खनन को लेकर प्रशासन सख्त नजर आ रहा है। बुधवार को एसडीएम कुंदन राज कपूर ने नरौली गांव में जेसीबी से मिट्टी खनन की शिकायत पर मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया और जांच के निर्देश दिए।
भ्रमण के दौरान मिली शिकायत के बाद एसडीएम सीधे मौके पर पहुंचे। जहां किसान की ओर से अपने खेत की मिट्टी निकालकर उसी खेत में डालने की बात कही गई। इस पर एसडीएम ने मामले की सत्यता जांचने के लिए क्षेत्रीय लेखपाल को मौके पर बुलाकर जांच कराने का निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि किसी भी स्थिति में अवैध खनन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
निरीक्षण के बाद एसडीएम ने क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों का भी जायजा लिया और गणना कार्य में लगे शिक्षकों की उपस्थिति की जानकारी ली। उन्होंने चेतावनी दी कि गणना कार्य में लापरवाही या अनुपस्थिति मिलने पर संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान लेखपाल सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।#ChandauliNews #IllegalMining #Sakaldiha #UPNews #Administration



