Chandauli News: एसडीएम की हिदायत राजस्व मामलों में फरियादियों को अनावश्यक न करें परेशान.
"एसडीएम ने अन्य राजस्व मामलों की सुनवाई के दौरान भी अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि शिकायत मिलने पर जांच कर कठोर कार्रवाई की जाएगी।"
chandauli
9:18 PM, May 22, 2026
Share:


सकलडीहा तहसील कार्यालय में फरियादियों की फरियाद सुनते एसडीम कुंदन राज कपूर
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: पुनवासी यादव, सकलडीहा (चंदौली).
चंदौली। भूमि संबंधी मामलों को लेकर फरियादियों को लंबे समय तक परेशान किए जाने पर सकलडीहा उपजिलाधिकारी कुंदन राज कपूर ने कड़ा रुख अपनाया है। शुक्रवार को जनसुनवाई के दौरान राजस्व मामलों की समीक्षा करते हुए एसडीएम ने लेखपालों और कानूनगो को स्पष्ट निर्देश दिया कि किसी भी पीड़ित को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगवाए जाएं और शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
जनसुनवाई के दौरान खड़ेहरा गांव निवासी मुन्ना राम ने आरोप लगाया कि बेदखली के बावजूद विपक्षी को लेखपाल की मिलीभगत से संरक्षण दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि भीषण गर्मी और हीटवेव को देखते हुए वह टीन शेड लगाना चाहते हैं, लेकिन विपक्षी पक्ष पुलिस और लेखपाल के सहयोग से कार्य रुकवा रहा है। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम कुंदन राज कपूर ने तहसीलदार के नेतृत्व में टीम गठित कर तत्काल जांच और समाधान के निर्देश दिए।
विज्ञापन
एसडीएम ने अन्य राजस्व मामलों की सुनवाई के दौरान भी अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि शिकायत मिलने पर जांच कर कठोर कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही उन्होंने क्षेत्र में बढ़ती गर्मी को देखते हुए तीनों ब्लॉकों के बीडीओ और एडीओ पंचायत को गांवों में पेयजल, छाया और सार्वजनिक स्थानों पर जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस दौरान नायब तहसीलदार राजेंद्र प्रसाद, दिनेश शुक्ल, प्रशांत समेत कई अधिवक्ता और समाजसेवी मौजूद रहे।
