मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news sdm strict on slowness in no mapping verification of sir

Chandauli News: एसआईआर के नो मैपिंग सत्यापन में सुस्ती पर एसडीएम सख्त.

"एसडीएम कुंदन राज कपूर ने स्वयं नोडल अधिकारियों से जानकारी लेते हुए सत्यापन में तेजी लाने का निर्देश दिया। बीडीओ विजय कुमार सिंह को बूथ संख्या 310 और 340 पर कुल 2068 मतदाताओं के सत्यापन की जिम्मेदारी सौंपी गई है"

chandauli

11:01 PM, Feb 4, 2026

Share:

Chandauli News: एसआईआर के नो मैपिंग सत्यापन में सुस्ती पर एसडीएम सख्त.
logo

नाराजगी जाहिर करते एसडीएम सकलडीहा कुंदन राज कपूर

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: पुनवासी यादव, सकलडीहा, (चंदौली).

चंदौली। सकलडीहा विधानसभा क्षेत्र में नो मैपिंग (SIR) के तहत चल रहे मतदाता सत्यापन कार्य की धीमी प्रगति पर एसडीएम कुंदन राज कपूर ने कड़ी नाराजगी जताई है। बुधवार को ब्लॉक पहुंचकर उन्होंने सत्यापन कार्य की समीक्षा की और मानक के अनुसार प्रतिदिन कम सत्यापन होने पर अधिकारियों को फटकार लगाई। एसडीएम ने स्पष्ट निर्देश दिया कि हर हाल में प्रतिदिन 130 से 150 मतदाताओं का सत्यापन सुनिश्चित किया जाए।

बताया गया कि नो मैपिंग के तहत 25 हजार से अधिक मतदाताओं को नोटिस जारी किए गए हैं, लेकिन बुधवार तक मात्र करीब 9500 मतदाताओं का ही सत्यापन हो सका है। जबकि चुनाव आयोग द्वारा 27 फरवरी तक सत्यापन कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं। इस उद्देश्य से विभिन्न विभागों के सात अधिकारियों को नोडल अधिकारी भी बनाया गया है, बावजूद इसके कार्य की गति संतोषजनक नहीं पाई गई।

विज्ञापन

एसडीएम कुंदन राज कपूर ने स्वयं नोडल अधिकारियों से जानकारी लेते हुए सत्यापन में तेजी लाने का निर्देश दिया। बीडीओ विजय कुमार सिंह को बूथ संख्या 310 और 340 पर कुल 2068 मतदाताओं के सत्यापन की जिम्मेदारी सौंपी गई है, लेकिन अब तक मात्र लगभग 600 मतदाताओं का ही सत्यापन किया जा सका है। प्रतिदिन करीब 60 मामलों की सुनवाई पर एसडीएम ने असंतोष जताते हुए लक्ष्य बढ़ाने के निर्देश दिए।

एसडीएम ने अन्य बूथों और सत्यापन केंद्रों का भी निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को चेताया कि 27 फरवरी से पहले हर हाल में लक्ष्य पूरा किया जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि ग्राम पंचायत स्तर पर नामित अधिकारियों या कर्मचारियों द्वारा किसी भी प्रकार की लापरवाही या कोरमपूर्ति सामने आने पर तत्काल रिपोर्ट कराई जाए, ताकि संबंधित के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जा सके।इस दौरान बीडीओ विजय कुमार सिंह, एडीओ पंचायत बजरंगी पाण्डेय, लेखाकार विजय शंकर अकेला, भावेश त्रिपाठी, महेंद्र गुप्ता सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.