ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news sdm trusts more than ten thousand farmers will get compensation

Chandauli News: एसडीएम ने दिया भरोसा, बाढ़ प्रभावित दस हजार से अधिक किसानों को मिलेगा मुआवजा.

"सकलडीहा तहसील क्षेत्र के दर्जनों गांव गंगा के बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। बाढ़ के कारण किसानों की फसल चौपट हो गई है। तहसील क्षेत्र में 3 हजार 262 हेक्टेयर किसानों की कृषि योग्य भूमि बाढ़ से प्रभावित हुई है। किसानों को बैंक अकाउंट और आधार कार्ड से सीधे उनके खाते में पैसा जाएगा।"

chandauli

3:06 PM, Aug 14, 2025

Share:

Chandauli News: एसडीएम ने दिया भरोसा, बाढ़ प्रभावित दस हजार से अधिक किसानों को मिलेगा मुआवजा.
logo

बाढ़ प्रभावित किसानों को राहत सामग्री वितरण के लिए तहसील से ले जाते हुए तहसील कर्मी

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: पुनवासी यादव, सकलडीहा.

चंदौली। जिलाधिकारी चन्द्रमोहन गर्ग के निर्देश पर बाढ़ से प्रभावित किसानों को मुआवजा दिलाने के लिए कवायद तेज कर दी गई है। बाढ़ से चहनिया और धानापुर ब्लॉक के कुल 82 गांवों में 3 हजार 262 हेक्टेयर कृषि क्षेत्रफल प्रभावित हुआ है, जिसमें दस हजार से अधिक किसानों की फसल बर्बाद हुई है। इन्हें मुआवजा दिलाने की कवायद तेज कर दी गई है। इनका आधार कार्ड और बैंक अकाउंट नंबर राहत पोर्टल पर दर्ज कर सीधे मुआवजा की राशि उनके खाते में भेजी जाएगी। अब तक दो हजार से अधिक किसानों का डेटा अपलोड किया गया है।

सकलडीहा तहसील क्षेत्र के चहनिया और धानापुर ब्लॉक में बीते दिनों गंगा में तेजी से बढ़े जल स्तर के कारण 82 गांव की 3 हजार 262 हेक्टेयर कृषि क्षेत्रफल प्रभावित हुआ है, जिसमें दस हजार से अधिक किसानों की फसल बर्बाद हुई है। इन्हें मुआवजा दिलाने को लेकर तेजी से कवायद शुरू कर दी गई है। करीब दो हजार से अधिक किसानों का आधार कार्ड और बैंक अकाउंट नंबर राहत पोर्टल पर अपलोड कर दिया गया है। इसके साथ ही बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में प्रतिदिन राहत सामग्री का वितरण शुरू कर दिया गया है। इस बाबत एसडीएम कुंदन राज कपूर ने बताया कि प्रति हेक्टेयर 17 हजार रुपया किसानों को मुआवजा राशि दी जाएगी। इसके लिए किसानों का आधार कार्ड और बैंक अकाउंट नंबर राहत पोर्टल पर फीड कराया जा रहा है, जिससे सीधे उनके खाते में मुआवजा राशि जाएगा.


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.