ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news sdm warned to shopkeepers who have been illegally encroached action will be taken if not encroached in five days

Chandauli News: अवैध अतिक्रमण किए दुकानदारों को एसडीएम ने दी चेतावनी, पांच दिनों में हटाए अतिक्रमण नहीं तो होगी कार्रवाई.

"शुक्रवार को एसडीएम कुंदन राज कपूर मौके पर पहुंचकर सड़क का सीमांकन कराते हुए अवैध अतिक्रमण किए दुकानदारों को पांच दिनों में हटाने का अल्टीमेटम जारी किया। इस बीच मौके पर पहुंचे व्यापारियों ने जब विरोध किया, तो एसडीएम और व्यापारियों में जमकर बहस हो गई। इस बीच व्यापारी कोतवाली पहुंचकर धरना पर बैठ गए"

chandauli

7:42 PM, Sep 26, 2025

Share:

Chandauli News: अवैध अतिक्रमण किए दुकानदारों को एसडीएम ने दी चेतावनी, पांच दिनों में हटाए अतिक्रमण नहीं तो होगी कार्रवाई.
logo

सकलडीहा कस्बे में अतिक्रमण कारियों को चेतावनी देते सकलडीहा एसडीएम कुंदन राज कपूर

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: पुनवासी यादव, सकलडीहा.

चंदौली। सकलडीहा एसडीएम कुंदन राज कपूर ने शुक्रवार को सकलडीहा कस्बा में तहसील प्रशासन के साथ अवैध अतिक्रमण के खिलाफ अभियान शुरू किया। एसडीएम ने अपनी मौजूदगी में अतिक्रमण हटाने के लिए नापी करवानी शुरू कर दी। इसकी जानकारी होते ही बड़ी संख्या में व्यापारी लामबंद हो गए। इस बीच व्यापारियों ने जब विरोध किया, तो एसडीएम और व्यापारियों में जमकर बहस हो गई। एसडीएम और व्यापारियों के बीच तीखी बहस का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया।

Img

सकलडीहा कस्बे में अतिक्रमण कारियों को चेतावनी देते सकलडीहा एसडीएम कुंदन राज कपूर

जानकारी के अनुसार, सकलडीहा कस्बा में हाइवे सड़क निर्माण की जद में डा. आंबेडकर की प्रतिमा आ रही थी, जिसे हटाने के लिए कार्यदायी संस्था की ओर से लगातार दबाव बनाया जा रहा था। वहीं दूसरी तरफ, भूमि चिन्हित करने को लेकर सपा, बसपा, भीम आर्मी सहित आजाद समाज पार्टी की ओर से लगातार धरना-प्रदर्शन किया जा रहा था। तहसील प्रशासन की ओर से कई जगह भूमि चिन्हित होने के बाद भी समर्थक चौराहे पर प्रतिमा लगाने की मांग पर अड़े रहे। प्रतिमा स्थल के समीप एक व्यापारी की चाय की दुकान होने के कारण व्यापारी दबाव बना रहे थे।

एसडीएम कुंदन राज कपूर मौके पर पहुंचकर सड़क का सीमांकन कराते हुए अवैध अतिक्रमण किए दुकानदारों को पांच दिनों में अतिक्रमण हटाने का अल्टीमेटम जारी कर दिया। इसकी जानकारी होने पर व्यापार मंडल के पदाधिकारी एसडीएम से वार्ता करने मौके पर पहुंचे। लेकिन एसडीएम ने एक नहीं सुना, बहस के बीच एसडीएम कुंदन राज कपूर ने कहा कि "आपको जिसके पास जाना है, जाओ; जिससे बात करना है, बात करो। आज नापी होगी, आज नापूंगा।"

Img

इस मामले में एसडीएम सकलडीहा कुंदन राज कपूर ने बताया कि अतिक्रमण के खिलाफ नापी की जा रही है। जो अतिक्रमण है, उसे हटाया जाएगा। जो व्यापारियों की जमीन है, उसमें कोई हस्तक्षेप नहीं होगा; जो सरकार की जमीन है, वो सरकार की रहेगी। आगे उनको नोटिस जाएगा और अतिक्रमण को तोड़ा जाएगा।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.