Chandauli News: एसडीएम की चेतावनी: पूजा पंडालों व आसपास के क्षेत्रों में छेड़खानी या अभद्र व्यवहार नहीं किया जाएगा बर्दाश्त.
"एसडीएम अनुपम मिश्रा ने कहा कि पूजा पंडालों व आसपास के क्षेत्रों में किसी प्रकार की छेड़खानी या अभद्र व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पूजा पंडालों में केवल भक्ति गीत ही बजाए। किसी भी आपत्तिजनक गीत का प्रयोग की शिकायत मिलने पर आयोजकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। सीओ कृष्ण मुरारी शर्मा ने कहा कि किसी भी अप्रिय घटना, संदिग्ध व्यक्तियों, सामानों व संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को दें,"
chandauli
9:32 PM, Sep 18, 2025
Share:


मुग़लसराय कोतवाली में पूजा समितियों को सम्बोधित करते एसडीएम और सीओ
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: संदीप कुमार, बड़े बाबू, डीडीयू नगर.
चंदौली। मुगलसराय कोतवाली परिसर में क्षेत्र की दुर्गा पूजा समितियों की एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक में एसडीएम अनुपम मिश्रा ने कहा कि पूजा पंडालों व आसपास के क्षेत्रों में किसी प्रकार की छेड़खानी या अभद्र व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पूजा पंडालों में केवल भक्ति गीत ही बजाए जाएं और किसी भी आपत्तिजनक गीत का प्रयोग न किया जाए। शिकायत मिलने पर आयोजकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। सीओ कृष्ण मुरारी शर्मा ने कहा कि किसी भी अप्रिय घटना, संदिग्ध व्यक्तियों, सामानों व संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके। कोतवाल गगन राज ने कहा कि अवांछनीय तत्वों पर कड़ी नजर रखी जाएगी। सादे ड्रेस में महिला और पुरुष पुलिस की ड्यूटी लगाई जाएगी, जिसमें आप सभी का सहयोग मिलना चाहिए।
विज्ञापन
इस दौरान श्री दुर्गा पूजा समिति, जायसवाल भवन, परमार कटरा, राम मंदिर, इंडियन इंस्टीट्यूट, नाच घर और त्रिशूल क्लब, चंधासी, पड़ाव सहित लगभग 50 दुर्गा पूजा समितियों के प्रतिनिधि शामिल हुए। इस दौरान पूजा कमेटी के नए पदाधिकारियों की भी घोषणा की गई: नितिन गुप्ता को अध्यक्ष, मनीष जायसवाल को मंत्री (पूजा मंत्री), गोल्डी जायसवाल को उपाध्यक्ष और ओम जायसवाल को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। वासु गुप्ता और कृष गुप्ता को महामंत्री नियुक्त किया गया। बैठक में हर्ष जायसवाल, राहुल जायसवाल, रोहित जायसवाल, आशु जायसवाल, पीयूष गुप्ता, देव जायसवाल, सानू गुप्ता और राजेश जायसवाल सहित कई अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।



