ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news sdm wrote a letter to dm against bandhi division being absent from sampoorna samadhan divas

Chandauli News: सम्पूर्ण समाधान दिवस से अनुपस्थित बंधी डिवीजन के खिलाफ एसडीएम ने डीएम को लिखा पत्र.

"किसान यूनियन के नेताओं और किसानों ने बंधी डिवीजन के ड्रेनों की शिकायत की, किंतु बुलाए गए अधिकारी नहीं पहुँचे। जिस पर नाराज़ एसडीएम ने जिलाधिकारी से कार्रवाई की मांग की। इसके बाद अधिकारी-कर्मचारियों में हलचल रही"

chandauli

11:14 AM, Nov 2, 2025

Share:

Chandauli News: सम्पूर्ण समाधान दिवस से अनुपस्थित बंधी डिवीजन के खिलाफ एसडीएम ने डीएम को लिखा पत्र.
logo

सकलडीहा तहसील में फरियाद सुनते एसडीएम और एडीशनल एसपी अनंत चन्द्रशेखर

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: पुनवासी यादव, सकलडीहा. 

चंदौली। सकलडीहा तहसील सभागार में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में एसडीएम कुंदन राज कपूर की अध्यक्षता में फरियादियों की समस्याएँ सुनी गईं। कुल 29 प्रार्थना पत्र आए, जिनमें से तीन का मौके पर निस्तारण किया गया। बंधी डिवीजन से संबंधित अधिकारी की अनुपस्थिति पर एसडीएम ने जिलाधिकारी को कार्रवाई के लिए पत्र लिखा।

कार्यक्रम में कई बार की तरह इस बार भी कुछ विभागीय अधिकारी अनुपस्थित रहे। किसान यूनियन के नेताओं और किसानों ने बंधी डिवीजन के ड्रेनों की शिकायत की, किन्तु बुलाए गए अधिकारी नहीं पहुँचे—जिस पर नाराज़ एसडीएम ने जिलाधिकारी से कार्रवाई की मांग की। इस के बाद अधिकारी-कर्मचारियों में हलचल रही। कार्यक्रम में एडीशनल एसपी अनंत चंद्रशेखर, तहसीलदार संदीप श्रीवास्तव, नायब तहसीलदार दिनेश चन्द्र शुक्ल, बीडीओ विजय सिंह, बीईओ अवधेश राय, कोतवाल दिलीप श्रीवास्तव, सीडीपीओ विमलेश पाल व एसडीओ सियाराम यादव सहित अन्य मौजूद रहे।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.