मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news second kendriya vidyalaya of the district opened in crpf group centre

Chandauli News: सीआरपीएफ ग्रुप सेंटर में खुला जनपद का दूसरा केंद्रीय विद्यालय.

"सीआरपीएफ के डीआईजी राकेश कुमार सिंह ने विद्यालय के संचालन शुरू होने पर खुशी जताई और इसे क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण कदम बताया। इस पहल से स्थानीय बच्चों को बेहतर शिक्षा का अवसर मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।"

chandauli

1:34 PM, Apr 27, 2026

Share:

Chandauli News: सीआरपीएफ ग्रुप सेंटर में खुला जनपद का दूसरा केंद्रीय विद्यालय.
logo

चकिया स्थित सीआरपीएफ ग्रुप सेंटर में खुला केंद्रीय विद्यालय

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: संदीप कुमार, बड़ा बाबू, डीडीयू नगर (चंदौली).

चंदौली। जिले में शिक्षा के क्षेत्र में एक बड़ी पहल के तहत दूसरा केंद्रीय विद्यालय चकिया स्थित सीआरपीएफ ग्रुप केंद्र में शुरू हो गया है। विद्यालय के खुलने से आसपास के क्षेत्र के लोगों में खुशी का माहौल है।

इस विद्यालय में बलवाटिका-1, 2 और 3 के साथ कक्षा 1 से 5 तक के विद्यार्थियों का प्रवेश किया जाएगा। प्रभारी प्राचार्य मनीष पांडेय ने बताया कि प्रवेश फॉर्म वितरण और जमा करने की प्रक्रिया 21 अप्रैल से 5 मई तक निर्धारित की गई है। विद्यालय भवन निर्माण के लिए सीआरपीएफ द्वारा करीब 5 एकड़ भूमि उपलब्ध कराई गई है। फिलहाल पढ़ाई के लिए अस्थायी व्यवस्था स्टोर ब्लॉक में की गई है।

विज्ञापन

सीआरपीएफ के डीआईजी राकेश कुमार सिंह ने विद्यालय के संचालन शुरू होने पर खुशी जताई और इसे क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण कदम बताया। इस पहल से स्थानीय बच्चों को बेहतर शिक्षा का अवसर मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.