ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news seeing the police an attempt was made to crush them with a pickup seven cows recovered smugglers absconding

Chandauli News: पुलिस को देखकर पिकअप से कुचलने का प्रयास, सात गोवंश बरामद, तस्कर फरार.

“चंदौली में चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने एक पिकअप वाहन से सात गोवंश बरामद किए। पुलिस के अनुसार चालक ने रुकने के बजाय वाहन से पुलिसकर्मियों को कुचलने का प्रयास किया, लेकिन पिकअप अनियंत्रित होकर पुलिया से टकराकर पलट गई।”

chandauli

9:23 PM, Sep 12, 2026

Share:

Chandauli News: पुलिस को देखकर पिकअप से कुचलने का प्रयास, सात गोवंश बरामद, तस्कर फरार.
logo

पुलिस द्वारा बरामद पिकअप वाहन

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By : पूर्वांचल भास्कर डेस्क.

चंदौली। कोतवाली पुलिस ने माटीगांव तिराहे पर चेकिंग के दौरान एक बोलेरो पिकअप से सात गोवंश बरामद किए। पुलिस के अनुसार वाहन को रोकने का इशारा करने पर चालक ने रफ्तार बढ़ाकर पुलिस टीम पर वाहन चढ़ाने का प्रयास किया। पुलिसकर्मियों ने किसी तरह खुद को बचाया, जिसके बाद पिकअप अनियंत्रित होकर पुलिया से टकराते हुए सड़क किनारे पलट गई।

विज्ञापन

पुलिस ने पलटी पिकअप से छह गाय और एक सांड समेत सात गोवंश बरामद किए। घटना के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। बरामद पिकअप का पंजीकरण नंबर यूपी 61 बीटी 8003 बताया गया है।पुलिस ने मामले में मुकदमा अपराध संख्या 461/2026 दर्ज किया है। मुकदमा उत्तर प्रदेश गोवध निवारण अधिनियम की संबंधित धाराओं, पशु क्रूरता निवारण अधिनियम और धारा 109 बीएनएस के तहत दर्ज किया गया है। पुलिस द्वारा आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। कार्रवाई प्रभारी निरीक्षक बिंदेश्वर प्रसाद पांडेय के नेतृत्व में की गई। टीम में चौकी प्रभारी मंडी मार्कंडेय सिंह समेत पुलिसकर्मी शामिल रहे।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.