मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news seminar organized on the tenure of yogi government stalls set up with information about schemes

Chandauli News: योगी सरकार के कार्यकाल पर गोष्ठी का आयोजन, योजनाओं की जानकारी के लगे स्टॉल.

"कृषि, उद्योग, महिला कल्याण, लघु सिंचाई और आजीविका मिशन सहित कई विभागों ने अपने-अपने स्टॉल के माध्यम से योजनाओं की जानकारी दी। किसानों को फार्मर रजिस्ट्री से जुड़ी प्रक्रिया के बारे में भी विस्तार से बताया गया।हालांकि कार्यक्रम की नोडल अधिकारी के अनुपस्थित रहने को लेकर चर्चा का विषय बना रहा।"

chandauli

8:31 PM, Mar 21, 2026

Share:

Chandauli News: योगी सरकार के कार्यकाल पर गोष्ठी का आयोजन, योजनाओं की जानकारी के लगे स्टॉल.
logo

गोष्ठी में लोगों को संबोधित करते सकलडीहा ब्लॉक प्रमुख अवधेश सिंह

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: पुनवासी यादव, सकलडीहा, (चंदौली).

चंदौली। केंद्र व प्रदेश सरकार के कार्यकाल पूर्ण होने के अवसर पर शनिवार को सकलडीहा ब्लॉक मुख्यालय पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों की ओर से स्टॉल लगाकर आमजन को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।

गोष्ठी में मुख्य अतिथि के रूप में ब्लॉक प्रमुख अवधेश कुमार सिंह मौजूद रहे। उन्होंने सरकार की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए कहा कि बीते वर्षों में विकास कार्यों ने गांव से लेकर शहर तक नई दिशा दी है। बुनियादी सुविधाओं के विस्तार के साथ-साथ किसानों, महिलाओं और युवाओं के हित में कई योजनाएं लागू की गई हैं। कार्यक्रम के दौरान बीडीओ विजय कुमार सिंह ने भी संबोधित करते हुए कहा कि चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बावजूद विकास कार्य लगातार जारी हैं। उन्होंने बताया कि सड़क, सिंचाई, कृषि और महिला सशक्तिकरण से जुड़ी योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंचाया जा रहा है।

विज्ञापन

इस अवसर पर कृषि, उद्योग, महिला कल्याण, लघु सिंचाई और आजीविका मिशन सहित कई विभागों ने अपने-अपने स्टॉल के माध्यम से योजनाओं की जानकारी दी। किसानों को फार्मर रजिस्ट्री से जुड़ी प्रक्रिया के बारे में भी विस्तार से बताया गया।हालांकि कार्यक्रम की नोडल अधिकारी के अनुपस्थित रहने को लेकर चर्चा का विषय बना रहा। इस दौरान एडीओ पंचायत, समाज कल्याण विभाग के अधिकारी, तकनीकी कर्मचारी और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.