ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news sensation after a young man was found half dead in the beach market

Chandauli News: बीच मार्केट में अधजली अवस्था में युवक के मिलने से सनसनी.

"सैयदराजा थाना प्रभारी बिंदेश्वरी प्रसाद पांडेय ने बताया कि यह युवक लगभग सुबह सात बजे एक दुकान पर पानी मांग रहा था, तब इसे जला हुआ देखा गया। लोगों द्वारा पुलिस को सूचना देकर इसे अस्पताल भेजा गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। इसकी जानकारी अभी तक नहीं हो पाई है कि वह कौन व्यक्ति है"

chandauli

8:39 PM, Oct 12, 2025

Share:

Chandauli News: बीच मार्केट में अधजली अवस्था में युवक के मिलने से सनसनी.
logo

थाना सैयदराजा, चंदौली

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: अरविंद कुमार,सैयदराजा.

चंदौली। सैयदराजा थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। रविवार की सुबह सैयदराजा मार्केट के समीप एक अधजली अवस्था में लावारिस युवक मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। राहगीरों ने जब युवक को देखा, तो तत्काल इसकी सूचना आस-पास के लोगों सहित पुलिस को दी। युवक की हालत बेहद गंभीर होने की वजह से उसे जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। सूचना मिलते ही सैयदराजा पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस की सहायता से घायल युवक को तत्काल जिला अस्पताल भिजवाया गया। चिकित्सकों के अनुसार युवक के शरीर के कई हिस्सों पर जलने के गहरे निशान हैं। फिलहाल चिकित्सकों की देखरेख में उसका इलाज चल रहा है। पुलिस एवं नागरिकों के लाख प्रयास के बाद भी युवक की शिनाख्त अब तक नहीं हो सकी है। पुलिस उसकी पहचान एवं पता करने का प्रयास कर रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सुबह-सुबह कस्बे की ओर से दुकानदार आते देखा गया। जब वह आकर पानी मांगा, तो कुछ लोगों ने पास जाकर देखा कि युवक अधजले अवस्था में था। लोगों में व्याप्त चर्चाओं के अनुसार, उसे किसी ने जलाने की कोशिश की और बाद में मौके से फरार हो गए। या उसने खुद आत्महत्या करने की कोशिश की। इस संबंध में सैयदराजा थाना प्रभारी बिंदेश्वरी प्रसाद पांडेय ने बताया कि यह युवक लगभग सुबह सात बजे एक दुकान पर पानी मांग रहा था, तब इसे जला हुआ देखा गया। लोगों द्वारा पुलिस को सूचना देकर इसे अस्पताल भेजा गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। इसकी जानकारी अभी तक नहीं हो पाई है कि वह कौन व्यक्ति है। इलाज चल रहा है। मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। सीसीटीवी कैमरे भी तलाशी जा रहे हैं। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है। नागरिकों से अपील की गई है कि यदि कोई जानकारी हो तो तुरंत पुलिस को बताएं।

विज्ञापन


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.