ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news sensation after the dead body of a six year old boy was found near the gate of the composite school

Chandauli News: कंपोजिट विद्यालय के गेट के समीप छह वर्षीय बालक का शव मिलने से सनसनी.

"धीना थाना प्रभारी दिलीप श्रीवास्तव ने बताया कि प्रथम दृष्टया मौत के कारण स्पष्ट नहीं हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।"

chandauli

8:55 PM, May 31, 2026

Share:

Chandauli News: कंपोजिट विद्यालय के गेट के समीप छह वर्षीय बालक का शव मिलने से सनसनी.
logo

मृतक 6 वर्षीय कार्तिक सिंह की फाइल फोटो

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

चंदौली। धीना थाना क्षेत्र के करजरा गांव में रविवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब छह वर्षीय बालक का शव गांव स्थित कंपोजिट विद्यालय के गेट के समीप संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। मासूम की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है, जबकि पूरे गांव में शोक का माहौल है।

Img

मृतक की पहचान करजरा गांव निवासी कृष्णानंद सिंह के छह वर्षीय पुत्र कार्तिक सिंह के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार कार्तिक रविवार सुबह करीब आठ से नौ बजे के बीच घर से निकला था। काफी देर तक घर वापस न लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। इसी बीच विद्यालय परिसर की चहारदीवारी के अंदर बालक का शव मिलने की सूचना से परिवार और ग्रामीण स्तब्ध रह गए।ग्रामीणों ने तत्काल बालक को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही धीना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए पंडित कमलापति त्रिपाठी जिला संयुक्त चिकित्सालय भेज दिया।

विज्ञापन

Img

धीना थाना प्रभारी दिलीप श्रीवास्तव ने बताया कि प्रथम दृष्टया मौत के कारण स्पष्ट नहीं हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। वहीं मासूम की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और गांव में तरह-तरह की चर्चाएं चल रही हैं।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.