मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news sensation after the dead body of a woman was found in kali mandir pokhara post mortem report awaited

Chandauli News: काली मंदिर पोखरे में महिला का शव मिलने से सनसनी, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार.

"चकिया कस्बे स्थित काली जी मंदिर पोखरे में सोमवार सुबह एक महिला का शव पानी में उतराता मिला। प्रथम दृष्टया महिला के मानसिक रूप से कमजोर होने की बात सामने आई है, हालांकि मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही होगा।"

chandauli

9:06 PM, Jul 27, 2026

Share:

Chandauli News: काली मंदिर पोखरे में महिला का शव मिलने से सनसनी, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार.
logo

घटना की जानकारी पर तालाब के पास इकट्ठा भीड़ मौके पर पहुंची पुलिस

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: गोविंद कुमार, चकिया, चंदौली.

चंदौली। चकिया थाना क्षेत्र के चकिया कस्बा स्थित काली जी मंदिर पोखरे में सोमवार को डूही-सुही गांव निवासी मूलिया नामक महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पानी में उतराता मिला। शव मिलने की सूचना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया और मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।

स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची चकिया पुलिस ने शव को पोखरे से बाहर निकलवाकर कब्जे में लिया और आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने पंचनामा भरने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रारंभिक जांच में पुलिस को जानकारी मिली है कि मृतका मानसिक रूप से कमजोर थीं। हालांकि उनकी मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका स्पष्ट कारण अभी सामने नहीं आया है।

विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक अर्जुन सिंह ने बताया कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस अग्रिम विधिक कार्रवाई में जुटी हुई है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.