मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news sensation after the dead body of a young man was found on the railway track

Chandauli News: रेलवे ट्रैक पर युवक का शव मिलने से सनसनी.

"सकलडीहा कोतवाल भूपेंद्र कुमार निषाद के अनुसार, प्रारंभिक जांच में युवक की मौत ट्रेन से गिरने के कारण प्रतीत हो रही है। फिलहाल पुलिस मृतक की पहचान कराने के लिए आसपास के थानों से संपर्क कर रही है और मामले की जांच जारी है।"

chandauli

12:51 PM, Apr 27, 2026

Share:

Chandauli News: रेलवे ट्रैक पर युवक का शव मिलने से सनसनी.
logo

मौके पर पहुंची सकलडीहा पुलिस

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: पुनवासी यादव, सकलडीहा (चंदौली).

चंदौली। सकलडीहा कोतवाली क्षेत्र के टेकापुर गांव के पास डीडीयू जंक्शन -पटना रेल रूट पर एक 35 वर्षीय युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्ज में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी। हालांकि पुलिस के प्रयास के बावजूद भी मृतक की पहचान नहीं हो पाई है।

जानकारी के अनुसार रेलवे पोल संख्या 735/22 के पास युवक का शव ट्रैक के किनारे पड़ा मिला। युवक ने काला लोअर और सफेद-काला चेकदार टी-शर्ट पहन रखी थी, लेकिन उसके पास से कोई पहचान पत्र नहीं मिला है, जिससे उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी हाउस भेज दिया है।

विज्ञापन

सकलडीहा कोतवाल भूपेंद्र कुमार निषाद के अनुसार, प्रारंभिक जांच में युवक की मौत ट्रेन से गिरने के कारण प्रतीत हो रही है। फिलहाल पुलिस मृतक की पहचान कराने के लिए आसपास के थानों से संपर्क कर रही है और मामले की जांच जारी है।



headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.