ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news sensation due to shooting death of retired soldier in bihar

Chandauli News:बिहार में रिटायर्ड फौजी की गोली मारकर हत्या से सनसनी.

"फिलहाल पुलिस हत्या के कारणों के साथ-साथ आरोपियों की तलाश की जा रही है। घटनास्थल बिहार के कैमूर जिला का होने कारण चंदौली पुलिस बिहार पुलिस से संपर्क इस मामले में जांच में जुट गई है"

chandauli

2:24 PM, Dec 16, 2025

Share:


Chandauli News:बिहार में रिटायर्ड फौजी की गोली मारकर हत्या से सनसनी.
logo

मृतक रिटायर्ड फौजी राजेश यादव की फाइल फोटो

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: पूर्वांचल भास्कर डेस्क.

चंदौली। धानापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत नेकनामपुर गांव निवासी 52 वर्षीय रिटायर्ड फौजी राजेश यादव की बिहार में गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है और पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।

Img

मिली जानकारी के अनुसार, राजेश यादव प्लाटिंग के काम के सिलसिले में बिहार गए हुए थे। आज सुबह बिहार के कैमूर जिले के चेनारी थाना क्षेत्र में अज्ञात लोगों ने उन्हें गोली मार दी। आशंका जताई जा रही है कि रुपये के लेनदेन को लेकर हुए विवाद में इस वारदात को अंजाम दिया गया।

घटना के बाद घायल अवस्था में राजेश यादव को जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Img

फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और हत्या के कारणों के साथ-साथ आरोपियों की तलाश की जा रही है। घटना को लेकर परिजनों में गहरा आक्रोश और शोक का माहौल है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.