Chandauli News: नाबालिग से दुष्कर्म की घटना से सनसनी, मुकदमा दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी में जुटी पुलिस.
"घटना के संबंध में शहाबगंज थानाध्यक्ष अशोक कुमार मिश्रा ने बताया कि आरोपी की पहचान हो चुकी है। पुलिस टीम आरोपी की गिरफ्तारी में जुटी हुई है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा"
chandauli
10:48 AM, Sep 20, 2025
Share:


प्रतीकात्मक तस्वीर
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: गोविंद कुमार, चकिया तहसील.
चंदौली। शहाबगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आने से इलाके में सनसनी फैल गई। चाचा के साथ थाने पहुंची पीड़िता ने तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, पीड़िता के माता-पिता की पहले ही मौत हो चुकी है और वह अपने चाचा के साथ रह रही थी। आरोप है कि पड़ोसी गांव का एक युवक उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना से आहत पीड़िता ने परिजनों को घटना के बारे में बताया। परिजन पीड़िता को लेकर शहाबगंज थाने पहुंचे। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एससी/एसटी एक्ट, भारतीय न्याय संहिता (IPC) की धारा 69, एवं पॉक्सो एक्ट की धारा 3/4 के तहत मामला दर्ज किया है। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण भी कराया गया है। घटना के संबंध में शहाबगंज थाना अध्यक्ष अशोक कुमार मिश्रा ने बताया कि आरोपी की पहचान हो चुकी है। पुलिस टीम आरोपी की गिरफ्तारी में जुटी हुई है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन



