Chandauli News: दलित युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना से सनसनी, दो आरोपी गिरफ्तार.
बलुआ थाना क्षेत्र के एक गांव में 18 वर्षीय दलित युवती से सामूहिक दुष्कर्म की घटना सामने आने से सनसनी फैल गई। पीड़ित के परिजनों की तहरीर पर बलुआ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दो आरोपियों, जिसमें एक बालिग और एक नाबालिग को गिरफ्तार कर अग्रिम कार्रवाई में जुट गई.
chandauli
8:28 PM, Aug 11, 2025
Share:


थाना बलुआ, जनपद चंदौली, यूपी.
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: पूर्वांचल भास्कर डेस्क.
चंदौली। बलुआ थाना क्षेत्र के एक गांव में शौच करने गई 18 वर्षीय युवती के साथ गांव के ही दो युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। पिता ने रविवार की शाम को बलुआ थाने पर तहरीर दी। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा पंजीकृत कर दो लोगों को गिरफ्तार कर अग्रिम कार्यवाही में जुट गई है। बलुआ थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती 8 अगस्त को घर से देर शाम को शौच करने के लिए गई थी। खेत के पास पहले से मौजूद एक लड़के ने उसे बहलाकर फुसलाकर सिवान की तरफ ले गया। चूंकि वह गांव के ही रहने वाले थे और हमेशा आना-जाना होता था, इसलिए वह माजरा भांप नहीं पाई। सिवान में पहले से मौजूद बालिग लालू यादव मौजूद था। जिन दोनों ने जबरदस्ती खींचकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। घर आकर रोती हुई सारी दास्तान बयां की। उसके पिता कहीं बाहर गए हुए थे। जब फोन द्वारा घटना की जानकारी मिली, तो वह भागकर घर आए। उसके पिता ने रविवार की शाम को बलुआ थाने में तहरीर दी। जिस पर एक बालिग और एक नाबालिग के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर बालिग लालू यादव और एक नाबालिग आरोपित को उठाकर अगली कार्यवाही में जुट गई। इस संदर्भ में बलुआ थाना प्रभारी इंस्पेक्टर आशीष मिश्रा ने बताया कि पिता की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर दोनों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया गया।
विज्ञापन



