ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news sensation when dead body of a woman was found in chahaniya market post mortem report will reveal the secret of death

Chandauli News: चहनियां बाजार में महिला का शव मिलने से सनसनी, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज.

“चंदौली के चहनियां कस्बे में गुरुवार सुबह एक लावारिस महिला का शव मिलने से हड़कंप मच गया। महिला पिछले करीब दो महीने से बाजार में मांगकर गुजारा कर रही थी और खुले स्थानों पर सोती थी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।”

chandauli

9:33 PM, Oct 29, 2026

Share:

Chandauli News: चहनियां बाजार में महिला का शव मिलने से सनसनी, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज.
logo

मृतक महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने में जुटी पुलिस

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: पूर्वांचल भास्कर डेस्क.

चंदौली। बलुआ थाना क्षेत्र के चहनियां कस्बे में गुरुवार सुबह एक लावारिस महिला का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि महिला पिछले करीब दो महीने से बाजार में दिखाई दे रही थी और मांगकर अपना जीवनयापन करती थी। वह बाजार में खुले स्थानों पर सोया करती थी। जानकारी के अनुसार, बुधवार रात महिला बाजार में एक खुली दुकान के बरामदे में रखी टेबल पर सोई थी। गुरुवार सुबह आसपास के लोगों ने उसे आवाज दी, लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। इसके बाद लोगों ने पास के अन्य लोगों को बुलाया। जांच करने पर महिला मृत मिली, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

सूचना मिलने पर बलुआ पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पूर्व प्रधान सरीद्वार यादव ने बताया कि महिला करीब दो महीने से चहनियां बाजार में दिखाई दे रही थी। वह मांगकर गुजारा करती थी और अर्धविक्षिप्त अवस्था में इधर-उधर सो जाती थी।

विज्ञापन

बलुआ पुलिस के अनुसार, चहनियां कस्बे में एक लावारिस महिला का शव मिला है। मामले में नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल महिला की मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह का पता चल सकेगा।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.