मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news sensational revelation in post mortem injury marks found on the body of innocent karthik suspicion of murder on cousin

Chandauli News:पोस्टमार्टम में सनसनी खेज खुलासा, मासूम कार्तिक के शरीर पर मिले चोट के निशान,फुफेरे भाई पर हत्या का शक.

"धीना थाना प्रभारी दिलीप श्रीवास्तव ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर विभिन्न बिंदुओं पर जांच की जा रही है। संदेह के आधार पर मृतक के फुफेरे भाई को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।"

chandauli

10:50 PM, Jun 1, 2026

Share:

Chandauli News:पोस्टमार्टम में सनसनी खेज खुलासा, मासूम कार्तिक के शरीर पर मिले चोट के निशान,फुफेरे भाई पर हत्या का शक.
logo

मृतक कार्तिक की फाइल फोटो घर पर मौजूद पुलिस और ग्रामीण

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: पूर्वांचल भास्कर डेस्क.

चंदौली। धीना थाना क्षेत्र के करजरा गांव में पांच वर्षीय मासूम कार्तिक सिंह की संदिग्ध मौत का मामला अब और उलझता जा रहा है। शुरुआती तौर पर हादसा मानी जा रही घटना में पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद नया मोड़ आ गया है। रिपोर्ट में मासूम के शरीर पर चोट के निशान मिलने की पुष्टि हुई है, जिसके बाद पुलिस ने जांच का दायरा बढ़ाते हुए परिवार के ही एक सदस्य को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

Img

जानकारी के अनुसार करजरा गांव निवासी कृष्णा सिंह का पांच वर्षीय पुत्र कार्तिक सिंह रविवार की सुबह गांव के पूर्व माध्यमिक विद्यालय परिसर के आसपास अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था। परिजनों के मुताबिक करीब दो घंटे बाद भी जब वह घर नहीं लौटा तो उसकी तलाश शुरू की गई। खोजबीन के दौरान विद्यालय परिसर में कार्तिक अचेत अवस्था में पड़ा मिला। परिजन आनन-फानन में उसे घर ले आए, लेकिन तब तक उसकी सांसें थम चुकी थीं। मासूम की मौत की खबर फैलते ही गांव में सनसनी फैल गई। परिवार में कोहराम मच गया और मां कंचन देवी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। 

विज्ञापन

Img

पिता कृष्णा सिंह उस समय बेंगलुरु में नौकरी पर थे। परिवार में पत्नी कंचन देवी, दो बेटियां नीति सिंह और रोशनी सिंह के साथ कार्तिक ही इकलौता बेटा था। घटना के बाद परिजनों ने मौत को संदिग्ध बताते हुए हत्या की आशंका जताई थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट में शरीर पर चोट के निशान मिलने के बाद मामला और गंभीर हो गया है। गांव में इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं, जबकि परिजन अब भी इस सवाल का जवाब तलाश रहे हैं कि आखिर खेलते-खेलते मासूम कार्तिक के साथ ऐसा क्या हुआ, जिसने उसकी जिंदगी छीन ली। पुलिस हर पहलू की बारीकी से जांच कर रही है और जांच पूरी होने के बाद ही मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।



headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.