ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news seven children wandering in the forest in search of food the hands and feet of the phule administration recovered the children safely and handed over to the family members

Chandauli News: भोजन की तलाश में जंगल में भटके सात बच्चे, फुले प्रशासन के हाथ-पाँव, बच्चों को सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंपा.

"नौगढ़ एसडीएम विकास मित्तल और सीओ नामेंद्र कुमार के नेतृत्व में पुलिस, राजस्व और वन विभाग की संयुक्त टीम ने जंगल में सर्च अभियान शुरू किया, जो देर शाम तक चलता रहा। अंततः विशेषरपुर गांव के पास गांव के ही रामजी वनवासी ने पुलिया पर बच्चों को रोते देखा बच्चों को अपने घर ले जाकर भोजन कराया। बच्चों को भोजन के बाद एसडीएम के नेतृत्व में सभी बच्चों को पुलिस की गाड़ी से उनके घर पहुंचाया गया"

chandauli

8:28 PM, Sep 24, 2025

Share:

news-img
logo

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: धर्मेंद्र जायसवाल, ब्यूरो चंदौली.

चंदौली। नौगढ़ तहसील क्षेत्र में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब मजदूरी के लिए बाहर गए परिजनों के सात बच्चे अचानक लापता हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। मामला गंभीर होने के कारण तहसील प्रशासन सक्रिय हो गया और कई घंटों के सर्च ऑपरेशन के बाद सभी बच्चों को सुरक्षित बरामद कर लिया गया।

Img

जानकारी के अनुसार, नौगढ़ थाना क्षेत्र के मजगाई गांव के सात बच्चे मंगलवार की सुबह अपने परिजनों के मजदूरी पर जाने के बाद घर से बाहर निकले। भूख लगने पर वे खाने की तलाश में इधर-उधर भटकते हुए जंगल की ओर चले गए। रास्ता भटकने के कारण सभी बच्चे सहरसताल कचरिया के जंगल में जा पहुंचे। कई घंटे बाद भी जब बच्चे घर नहीं लौटे तो परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। नौगढ़ एसडीएम विकास मित्तल और सीओ नामेंद्र कुमार के नेतृत्व में पुलिस, राजस्व और वन विभाग की संयुक्त टीम ने जंगल में सर्च अभियान शुरू किया, जो देर शाम तक चलता रहा। अंततः विशेषरपुर गांव के पास गांव के ही रामजी वनवासी ने पुलिया पर बच्चों को रोते देखा।

विज्ञापन

Img

उन्होंने सभी बच्चों को अपने घर ले जाकर भोजन कराया और तुरंत पुलिस को सूचना दी। इसके बाद मौके पर पहुंचे अधिकारियों और दो थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। बच्चों को भोजन के बाद एसडीएम के नेतृत्व में सभी बच्चों को पुलिस की गाड़ी से उनके घर पहुंचाया गया। इस दौरान एसडीएम और सीओ ने बच्चों से बात की और उन्हें चॉकलेट भी दी। बच्चों को सकुशल परिजनों के हवाले कर दिया गया। बच्चों की सुरक्षित वापसी पर गांव में खुशी की लहर दौड़ गई। परिजनों ने राहत की सांस ली और ग्रामीणों ने पुलिस-प्रशासन के त्वरित प्रयास की सराहना करते हुए धन्यवाद दिया। इस दौरान एसडीएम विकास मित्तल ने बच्चों को चॉकलेट देकर हौसला बढ़ाया और परिजनों को आश्वस्त किया।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.