ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news seven vicious cattle smugglers arrested along with half a dozen cows four vehicles seized

Chandauli News: आधा दर्जन गोवंश के साथ सात शातिर गोतस्कर गिरफ्तार, चार वाहन जब्त.

"तस्करों ने पुलिस टीम पर वाहन चढ़ाने का प्रयास किया।पुलिस टीम की सूझबूझ से सभी पुलिसकर्मी सुरक्षित रहे। इसके बाद 01 पिकअप वाहन व 03 मैजिक वाहनों को कब्जे में लेकर उनमें लदे 06 गोवंश को बरामद किया गया। मौके से सात गोतस्करों को गिरफ्तार कर लिया गया।"

chandauli

7:46 PM, Jan 6, 2026

Share:

Chandauli News: आधा दर्जन गोवंश के साथ सात शातिर गोतस्कर गिरफ्तार, चार वाहन जब्त.
logo

सैयदराजा पुलिस गिरफ्त में पशु तस्कर

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: अरविंद कुमार, सैयदराजा (चंदौली).

चंदौली। सैयदराजा पुलिस ने गौतस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए चार वाहनों में क्रूरतापूर्वक लादकर वध हेतु ले जाए जा रहे 06 गोवंश को बरामद किया है। इस दौरान पुलिस ने सात शातिर गोतस्करों को गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई के दौरान तस्करों ने पुलिस टीम को वाहन से कुचलने का प्रयास भी किया, लेकिन पुलिस की सतर्कता से बड़ा हादसा टल गया। 
पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देश पर गौतस्करी और संगठित गिरोहों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत प्रभारी निरीक्षक विन्देश्वर प्रसाद पांडेय के नेतृत्व में सैयदराजा पुलिस टीम मंगलवार को जेठमलपुर तिराहा, एनएच-19 के उत्तरी लेन पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर संदिग्ध वाहनों को रोका गया, लेकिन तस्करों ने पुलिस टीम पर वाहन चढ़ाने का प्रयास किया।

पुलिस टीम की सूझबूझ से सभी पुलिसकर्मी सुरक्षित रहे। इसके बाद 01 पिकअप वाहन व 03 मैजिक वाहनों को कब्जे में लेकर उनमें लदे 06 गोवंश को बरामद किया गया। मौके से सात गोतस्करों को गिरफ्तार कर लिया गया।पकड़े गए तस्करों की पहचान सतीश चन्द्र और कन्हई पाल निवासी टेवा, थाना मंझनपुर, जनपद कौशाम्बी; शम्भू यादव निवासी ग्राम कवई पहाड़पुर, थाना धानापुर, जनपद चंदौली; राजेश यादव निवासी बरहन, थाना धीना, जनपद चंदौली; सुधीर राय निवासी चकई, थाना बलुआ, जनपद चंदौली; अशोक निवासी नई बाजार, महेशुआ, थाना सकलडीहा; तथा छबिराम निवासी रहपुरा, थाना सकलडीहा, जनपद चंदौली के रूप में हुई है।
बरामदगी और गिरफ्तारी के आधार पर थाना सैयदराजा में गोवध निवारण अधिनियम एवं पशु क्रूरता अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। बरामद गोवंश को सुरक्षित स्थान पर भेज दिया गया है। इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक विन्देश्वर प्रसाद पांडेय, उप निरीक्षक लालधर यादव, हेड कांस्टेबल मो. नसीरुद्दीन हुमायूं सहित सैयदराजा थाने की पुलिस टीम के अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.