Chandauli News: शहाबगंज थाने के आरक्षी आलोक कुमार का निधन, पुलिस महकमे में शोक की लहर.
"पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों और कर्मचारियों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। साथ ही ईश्वर से प्रार्थना की गई है कि परिवार को इस कठिन समय में संबल प्रदान करें।"
chandauli
7:05 PM, Apr 2, 2026
Share:


दिवंगत आरक्षी अलोक कुमार
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: रतिश कुमार, शहाबगंज, (चंदौली).
चंदौली। शहाबगंज थाना में तैनात आरक्षी आलोक कुमार के असामयिक निधन से पूरे पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई है। बताया जा रहा है कि वह पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे और प्रयागराज स्थित स्वरूप रानी नेहरू अस्पताल, मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में उनका इलाज चल रहा था। गुरुवार, 2 अप्रैल 2026 की सुबह लगभग 6:15 बजे उपचार के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली।
जैसे ही उनके निधन की सूचना शहाबगंज थाना और अन्य पुलिस इकाइयों तक पहुंची, सहकर्मियों में गहरा दुख और स्तब्धता का माहौल बन गया। आलोक कुमार (पीएनओ 192191744) पुत्र सुनील कुमार, मूल रूप से प्रयागराज जनपद के जॉर्ज टाउन थाना क्षेत्र के नई सोहबतिया बाग के निवासी थे। उनके निधन की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और घर में मातम छा गया।
विज्ञापन
सहकर्मियों के अनुसार, आलोक कुमार एक कर्तव्यनिष्ठ, अनुशासित और मिलनसार पुलिसकर्मी थे, जो अपने दायित्वों के प्रति पूरी ईमानदारी से कार्य करते थे। उनके इस तरह अचानक चले जाने से विभाग ने एक समर्पित जवान खो दिया है। पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों और कर्मचारियों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। साथ ही ईश्वर से प्रार्थना की गई है कि परिवार को इस कठिन समय में संबल प्रदान करें।



