मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news shantam singh who became a pilot in indigo gets an emotional welcome at pddu junction

Chandauli News: इंडिगो में पायलट बने शान्तम सिंह का पीडीडीयू जंक्शन पर भावुक स्वागत.

"शांतम सिंह ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और गुरुजनों को देते हुए युवाओं से लक्ष्य निर्धारित कर मेहनत करने की अपील की। उनकी इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में गर्व और खुशी का माहौल है।"

chandauli

8:56 PM, Mar 26, 2026

Share:

Chandauli News: इंडिगो में पायलट बने शान्तम सिंह का पीडीडीयू जंक्शन पर भावुक स्वागत.
logo

अपने पायलट बेटे का स्वागत करते हैं श्याम जी सिंह

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: गोविंद कुमार, चकिया, (चंदौली).

चंदौली। इंडिगो एयरलाइंस में पायलट बनने के बाद शान्तम सिंह जब बुधवार देर रात पहली बार घर लौटे तो पीडीडीयू नगर जंक्शन पर उनका भव्य स्वागत किया गया। रात करीब दो बजे स्टेशन पहुंचते ही परिजनों और शुभचिंतकों की भीड़ उमड़ पड़ी। फूल-मालाओं से स्वागत करते हुए परिवार के लोग बेटे की इस उपलब्धि पर भावुक हो उठे और खुशी के आंसू छलक पड़े।


चकिया तहसील क्षेत्र के तियरी गांव निवासी शान्तम सिंह ने कड़ी मेहनत और अनुशासन के बल पर यह मुकाम हासिल किया है। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के लेंसरिया फ्लाइट सेंटर से कमर्शियल पायलट लाइसेंस (CPL) का प्रशिक्षण प्राप्त किया और 22 मार्च को इंडिगो एयरलाइंस में पायलट के पद पर चयनित हुए। शान्तम सिंह, स्वर्गीय रामविलास सिंह शिक्षण संस्थान के एएमडी श्यामजी सिंह और श्रुति सिंह के बड़े पुत्र हैं। 

विज्ञापन

उनका परिवार शिक्षा और राजनीति दोनों क्षेत्रों में सक्रिय रहा है। उनके चाचा छत्रबली सिंह और चाची सरिता सिंह पूर्व में जिला पंचायत अध्यक्ष रह चुके हैं। प्रारंभिक शिक्षा सिकंदरपुर स्थित स्वर्गीय रामविलास सिंह शिक्षण संस्थान से प्राप्त करने वाले शान्तम शुरू से ही मेधावी और अनुशासित छात्र रहे हैं। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और गुरुजनों को देते हुए युवाओं से लक्ष्य निर्धारित कर मेहनत करने की अपील की। उनकी इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में गर्व और खुशी का माहौल है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.