मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news shashwat kumar singh selected in iit jammu teachers honored

Chandauli News: आईआईटी जम्मू में चयनित हुए शाश्वत कुमार सिंह, शिक्षकों ने किया सम्मानित.

“शाश्वत कुमार सिंह के आईआईटी जम्मू में चयन होने पर शिक्षक समाज में खुशी की लहर है। चकिया क्षेत्र के शिक्षकों ने उनके आवास पहुंचकर माल्यार्पण और मिठाई खिलाकर सम्मानित किया तथा उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।”

chandauli

10:03 PM, Aug 1, 2026

Share:

Chandauli News: आईआईटी जम्मू में चयनित हुए शाश्वत कुमार सिंह, शिक्षकों ने किया सम्मानित.
logo

अपने माता-पिता के साथ आईआईटी जम्मू में चयनित शाश्वत कुमार सिंह

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By : गोविंद कुमार, चकिया, चंदौली.

चंदौली। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षामित्र संघ के मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र कुमार सिंह एवं प्राथमिक विद्यालय मंगरौर की शिक्षामित्र सरोज देवी के पुत्र शाश्वत कुमार सिंह का प्रतिष्ठित संस्थान आईआईटी जम्मू में चयन होने पर शनिवार को उनके आवास पर सम्मान समारोह आयोजित किया गया। चकिया क्षेत्र के शिक्षक साथियों ने माल्यार्पण कर और मिठाई खिलाकर उन्हें सम्मानित किया।

Img

शिक्षकों ने शाश्वत कुमार सिंह को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनकी यह सफलता क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायी है। उन्होंने विश्वास जताया कि शाश्वत भविष्य में और अधिक ऊंचाइयों को प्राप्त कर अपने माता-पिता, परिवार, समाज और जनपद का नाम रोशन करेंगे।

विज्ञापन

Img

सम्मान समारोह में नरेंद्र प्रताप सिंह, गंगाधर गोपाल, राजेश यादव, इमरान अली, दीनदयाल सिंह, राजीव कुमार सिंह, नवीन प्रताप सिंह, महेंद्र यादव, विवेक सिंह, सदानंद दुबे, महेंद्र मौर्य, ओम प्रकाश मौर्य सहित बड़ी संख्या में शिक्षक उपस्थित रहे।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.