Chandauli News: बढ़े मानदेय पर शिक्षामित्रों ने कैबिनेट मंत्री का जताया आभार.
"कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने शिक्षामित्रों से बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करने की अपील की।"
chandauli
7:59 PM, May 8, 2026
Share:


कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर को मिठाई खिलाकर सम्मान करते शिक्षामित्र
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: पुनवासी यादव, सकलडीहा (चंदौली).
चंदौली। प्रदेश सरकार द्वारा शिक्षामित्रों के मानदेय में वृद्धि किए जाने के बाद जिले में खुशी का माहौल है। गुरुवार को सकलडीहा क्षेत्र के तेंदुईपुर स्थित आवास पर पहुंचे शिक्षामित्रों ने कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर को मिठाई खिलाकर और अंगवस्त्र भेंट कर आभार जताया।
शिक्षामित्र संघ के जिलाध्यक्ष इन्द्रजीत यादव अजीत के नेतृत्व में पहुंचे शिक्षामित्रों ने कहा कि लंबे समय से मानदेय वृद्धि की मांग की जा रही थी। उन्होंने कहा कि शिक्षामित्रों की समस्याओं को मुख्यमंत्री तक पहुंचाने में कैबिनेट मंत्री ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। शिक्षामित्रों ने प्रदेश सरकार द्वारा मानदेय वृद्धि के साथ कैशलेस चिकित्सा सुविधा और मूल विद्यालयों में स्थानांतरण की पहल का भी स्वागत किया। इस दौरान बड़ी संख्या में शिक्षामित्रों ने मंत्री को माल्यार्पण कर धन्यवाद ज्ञापित किया।
विज्ञापन
कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने शिक्षामित्रों से बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करने की अपील की। कार्यक्रम में प्राथमिक शिक्षामित्र संघ के पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में शिक्षामित्र मौजूद रहे।#ChandauliNews #ShikshaMitra #UPNews #EducationNews #BreakingNews
