ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
purvanchal/न्यूज़/chandauli news shikshamitras of the family of deceased shikshamitra s family helped financially 04082025 fFR9Nx

Chandauli News: मृतक शिक्षामित्र के परिवार का सहयोगी शिक्षामित्रों ने किया आर्थिक मदद.

Chandauli News: मृतक शिक्षामित्र के परिवार का सहयोगी शिक्षामित्रों ने किया आर्थिक मदद.

12:00 AM, May 20, 2025

Share:

Chandauli News: मृतक शिक्षामित्र के परिवार का सहयोगी शिक्षामित्रों ने किया आर्थिक मदद.
logo

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: संदीप कुमार, बड़े बाबू, डीडीयू नगर। 

चंदौली। प्राथमिक विद्यालय भिसौड़ी में तैनात चंद्रशेखर को सहायक अध्यापक से पुनः शिक्षामित्र बनाए जाने पर अल्प वेतनमान मात्र 10,000 रुपये प्रति माह में गुजर-बसर करना कठिन हो गया था, जिससे वह अवसादग्रस्त हो गए थे। जिनका पैसे के अभाव में समुचित इलाज नहीं हो पा रहा था। घर में जो गहना था, बेचकर किसी तरह कुछ दिन इलाज किया गया। पैसे के अभाव में पीजीआई लखनऊ बार-बार आना-जाना और दवा का खर्च वहन नहीं कर सके, जिससे उनका आकस्मिक निधन होने से परिवार पर आर्थिक संकट की स्थिति उत्पन्न हो गई। ऐसी स्थिति में उनके साथी शिक्षामित्र विष्णु पटेल व अन्य शिक्षामित्रों के आह्वान पर ब्लॉक नियामताबाद के अलावा चंदौली जिले के अन्य शिक्षकों ने भी आर्थिक मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाया।

विज्ञापन

जिसमें खंड शिक्षा अधिकारी नियामताबाद मनोज कुमार यादव ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। मृतक चंद्रशेखर की पत्नी के खाते में ऑनलाइन 1,28,500 रुपये, 5,100 रुपये का चेक चहनिया के शिक्षामित्र संजय जैन और 11,000 रुपये नगद विष्णु पटेल व उनके सहयोगी द्वारा कुल मिलाकर 1,44,600 रुपये का आर्थिक सहयोग किया गया। इस अवसर पर इंद्रजीत यादव, संजय यादव, संजय त्रिपाठी, अशोक यादव, कन्हैया चौहॉन, सियाराम, संजय जैन, ओम प्रकाश ग्राम प्रधान महेंद्र यादव, विष्णु पटेल आदि लोग उपस्थित रहे।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.