Chandauli News: पीपल का विशाल पेड़ गिरने से शिव-हनुमान मंदिर ध्वस्त, ग्रामीणों ने श्रमदान कर हटाया मलबा.
“पुरा कैथी गांव में पीपल का विशाल वृक्ष गिरने से वर्षों पुराना शिव-हनुमान मंदिर पूरी तरह ध्वस्त हो गया। घटना के बाद ग्रामीणों ने श्रमदान कर मलबा हटाया और प्रशासन व जनप्रतिनिधियों से मंदिर के पुनर्निर्माण में सहयोग की मांग की है।”
chandauli
7:21 PM, Jul 16, 2026
Share:


मंदिर पर विशालकाय पीपल का पेड़ गिरने से क्षतिग्रस्त हुआ शिव-हनुमान मंदिर।
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: पूर्वांचल भास्कर डेस्क.
चंदौली। बलुआ थाना क्षेत्र के ग्राम सभा पुरा कैथी में वर्षों पुराना शिव मंदिर एवं हनुमान मंदिर पीपल का विशाल वृक्ष गिरने से पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। यह मंदिर ग्रामीणों के पूर्वजों द्वारा स्थापित कराया गया था और गांव के लोगों की आस्था का प्रमुख केंद्र माना जाता है। घटना से पूरे गांव में दुःख का माहौल है। हालांकि इस हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।
शिवपूजन पाल एवं तेज बहादुर पाल के घर के सामने स्थित इस प्राचीन मंदिर का निर्माण ग्रामीणों के सहयोग से कराया गया था। कुछ महीने पहले अचानक पीपल का विशाल वृक्ष मंदिर पर गिर गया, जिससे पूरा मंदिर ध्वस्त हो गया। घटना के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे और श्रमदान करते हुए पीपल के वृक्ष तथा मंदिर के मलबे को हटाया। ग्रामीणों ने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से मंदिर के पुनर्निर्माण में सहयोग की मांग की, ताकि गांव की धार्मिक आस्था का यह केंद्र दोबारा अपने मूल स्वरूप में स्थापित हो सके।
विज्ञापन
श्रमदान अभियान में विपिन सिंह, सियाराम पाल, रविकांत विश्वकर्मा, शशिकांत विश्वकर्मा, शिवानन्द विश्वकर्मा, चंद्रभूषण प्रजापति, सतीश कन्नौजिया, प्रमोद कन्नौजिया, अजय प्रजापति, आर्यन प्रजापति, आदर्श कन्नौजिया, विकास पासवान, पिंटू तिवारी, प्रिंस तिवारी, तेतरा देवी सहित अनेक ग्रामीणों ने सक्रिय योगदान दिया। ग्रामीणों ने कहा कि मंदिर गांव की आस्था का प्रतीक है और इसके पुनर्निर्माण के लिए सभी लोग मिलकर प्रयास करेंगे।
