Chandauli News: पूजा स्थल से शिव पिंडी गायब, कुएं में फेंके जाने से ग्रामीणों में आक्रोश.
“चंदौली के चकिया कोतवाली क्षेत्र के अर्जी खुर्द गांव में पूजा स्थल से भगवान शिव की पिंडी गायब होने से ग्रामीणों में नाराजगी फैल गई। जांच में पिंडी कुएं में मिलने के बाद ग्रामीणों ने उसे बाहर निकालकर विधि-विधान से पुनः स्थापित कराया।”
chandauli
9:26 AM, Sep 8, 2026
Share:


कुएं से शिव पिंडी निकालकर पूजा स्थल पर पुनः स्थापित कर पूजन करते ग्रामीण
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By : गोविंद कुमार, चकिया, चंदौली.
चंदौली। चकिया कोतवाली क्षेत्र के अर्जी खुर्द गांव में सोमवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब पूजा करने पहुंची महिलाओं को पीपल के पेड़ के नीचे स्थापित शिव पिंडी दिखाई नहीं दी। महिलाओं ने इसकी जानकारी ग्रामीणों को दी तो लोग मौके पर जुट गए।
ग्रामीणों के अनुसार, पूछताछ में गांव के ही एक युवक पर शिव पिंडी को पास के कुएं में फेंकने का आरोप सामने आया। सूचना मिलने पर डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों से घटना की जानकारी ली। बताया गया कि घटना के बाद आरोपित युवक गांव से फरार हो गया। ग्रामीणों ने पंपिंग सेट की मदद से कुएं का पानी बाहर निकाला। पानी कम होने पर शिव पिंडी को कुएं से बाहर निकालकर पूजा स्थल तक लाया गया। इसके बाद मंत्रोच्चार और विधि-विधान के साथ पिंडी की दोबारा स्थापना कराई गई।
विज्ञापन
पुनर्स्थापना के बाद महिलाओं और ग्रामीणों ने पूजा-अर्चना कर गांव की सुख-समृद्धि की कामना की। हालांकि घटना को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी बनी रही। पुलिस मामले की जानकारी जुटाने के साथ आरोपित युवक की तलाश कर रही है।



