ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news shivpal yadav s 70th birthday celebrated under the leadership of former mp

Chandauli News: पूर्व सांसद के नेतृत्व में मनाया गया शिवपाल यादव का 70वां जन्मदिवस,

"पूर्व सांसद राम किशुन यादव ने कहा कि शिवपाल यादव का सार्वजनिक जीवन त्याग, संघर्ष और वैचारिक प्रतिबद्धता का उदाहरण रहा है। उन्होंने समाजवादी सिद्धांतों को धरातल पर उतारते हुए प्रदेश में सामाजिक समरसता और विकास के लिए लगातार प्रयास किए।"

chandauli

11:22 AM, Jan 24, 2026

Share:

Chandauli News: पूर्व सांसद के नेतृत्व में मनाया गया शिवपाल यादव का 70वां जन्मदिवस,
logo

पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवपाल यादव के तस्वीर को केक खिलाते पूर्व सांसद रामकिसुन

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: संदीप कुमार, बड़े बाबू, डीडीयू नगर (चंदौली).

चंदौली। डीडीयू नगर स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव का 70वां जन्मदिवस उत्साह और सादगी के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके राजनीतिक योगदान और समाजवादी विचारधारा के प्रति समर्पण को याद किया।

मुख्य अतिथि पूर्व सांसद राम किशुन यादव ने कहा कि शिवपाल यादव का सार्वजनिक जीवन त्याग, संघर्ष और वैचारिक प्रतिबद्धता का उदाहरण रहा है। उन्होंने समाजवादी सिद्धांतों को धरातल पर उतारते हुए प्रदेश में सामाजिक समरसता और विकास के लिए लगातार प्रयास किए। वहीं पूर्व ब्लॉक प्रमुख बाबूलाल यादव ने उनके राजनीतिक जीवन को लोकतांत्रिक मूल्यों, सादगी और न्यायप्रियता से प्रेरित बताया।

विज्ञापन

कार्यक्रम में पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। इसके साथ ही समाजवादी शिक्षक सभा के कैंप कार्यालय में भी केक काटकर जन्मदिवस मनाया गया। शिक्षक सभा के जिलाध्यक्ष बैजनाथ यादव ने कहा कि शिवपाल यादव के कार्यकाल में चंदौली समेत प्रदेशभर में सिंचाई परियोजनाओं और पुलों के निर्माण से विकास को गति मिली। उपस्थित लोगों ने उनके स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना की।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.