Chandauli News: लापरवाही पर SHO लाइन हाजिर, गैंगस्टर मामले में कार्रवाई.
"पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल ने स्पष्ट किया है कि अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई में किसी भी तरह की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।"
chandauli
6:15 PM, Apr 25, 2026
Share:


AI तस्वीर
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: पूर्वांचल भास्कर डेस्क.
चंदौली। पेशेवर अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई में लापरवाही बरतने पर पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल ने सख्त कदम उठाते हुए थाना चंदौली के SHO को लाइन हाजिर कर दिया है।
जानकारी के अनुसार, थाना चंदौली में पंजीकृत गैंगस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्तों की समय से गिरफ्तारी नहीं की गई, जिसके चलते आरोपियों को न्यायालय से अरेस्ट स्टे मिल गया। मामले में वादी ने प्रार्थना पत्र देकर पुलिस अधीक्षक को अवगत कराया था कि अभियुक्तों का एक संगठित गिरोह है, जिसने पूर्व में जानलेवा हमला भी किया था।इस प्रकरण में अमन उर्फ शुभम, रिशू उर्फ रितेश, गोलू उर्फ ओमशिवम, शुभम पांडेय और सिद्धार्थ सिंह उर्फ आर्यन जैसे कई आरोपियों पर हत्या के प्रयास, एससी-एसटी एक्ट और गैंगस्टर एक्ट समेत कई गंभीर मुकदमे दर्ज हैं। इसके बावजूद उनकी गिरफ्तारी में अपेक्षित कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक द्वारा पहले भी इस मामले में सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे, लेकिन थाना स्तर पर लापरवाही बरती गई। इसे गंभीर मानते हुए SHO को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया गया है।पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई में किसी भी तरह की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।



