ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news shocked by family tension and son s death a young man committed suicide by hanging himself

Chandauli News: पारिवारिक तनाव और बेटे की मौत से सदमे में आये युवक ने फंदे से झूल कर दी जान.

"चकिया थाना अध्यक्ष अर्जुन सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि हो सकेगी। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की गहन जांच कर रही है"।

chandauli

6:42 PM, Jan 5, 2026

Share:

Chandauli News: पारिवारिक तनाव और बेटे की मौत से सदमे में आये युवक ने फंदे से झूल कर दी जान.
logo

मृतक अजीत कुमार की फाइल फोटो

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: गोविंद कुमार, चकिया तहसील.

चंदौली। चकिया कोतवाली क्षेत्र के ग्राम खोचवा, रामपुर निवासी अजीत कुमार (27 वर्ष) पुत्र रामचंदर ने पारिवारिक तनाव के चलते रविवार की रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। परिजनों के अनुसार अजीत कुमार पिछले कुछ समय से मानसिक रूप से काफी परेशान चल रहा था। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पूर्व उसके तीन वर्षीय पुत्र की मौत हो गई थी, जिससे वह गहरे सदमे में था। इसके अलावा पत्नी से पारिवारिक संबंध भी ठीक नहीं चल रहे थे, जिसको लेकर घर में लगातार तनाव बना हुआ था।
रविवार रात अजीत कुमार ने घर में ही फांसी लगाकर जान दे दी। घटना की जानकारी होते ही परिजन उसे आनन-फानन में इलाज के लिए जिला संयुक्त चिकित्सालय चकिया लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शव को अस्पताल की मर्चरी में रखवाया गया। सोमवार को पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और घर में कोहराम मचा हुआ है।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू की। इस संबंध में थाना अध्यक्ष अर्जुन सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि हो सकेगी। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की गहन जांच कर रही है।

विज्ञापन


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.