मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news shocked by the death of her daughter the hospital operator committed suicide by hanging herself

Chandauli News: बेटी की मौत के सदमे में अस्पताल संचालिका ने फंदे से झूलकर दी जान.

"अलीनगर थाना प्रभारी घनश्याम शुक्ला ने बताया कि मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है। परिजनों द्वारा पोस्टमार्टम से इनकार किए जाने पर पंचनामा भरकर शव अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया गया।"

chandauli

8:47 PM, Jul 2, 2026

Share:

Chandauli News: बेटी की मौत के सदमे में अस्पताल संचालिका ने फंदे से झूलकर दी जान.
logo

मृतक भूमिका शर्मा कि फ़ाइल फोटो

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: संदीप कुमार, बड़ा बाबू, डीडीयू नगर, चंदौली.

चंदौली। अलीनगर थाना क्षेत्र के सरेसर गांव में एक निजी अस्पताल की संचालिका ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि वह करीब डेढ़ महीने पहले अपनी बेटी की मौत के बाद से गहरे सदमे में थीं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा की कार्रवाई की, जबकि परिजनों के अनुरोध पर पोस्टमार्टम नहीं कराया गया।

मृतका की पहचान 48 वर्षीय भूमिका शर्मा उर्फ गुड़िया के रूप में हुई है। वह मायके में रहकर निजी अस्पताल का संचालन करती थीं। बुधवार शाम उन्होंने अस्पताल के कर्मचारियों को काम पर लगाया और एक कर्मचारी को नाश्ता लेने भेज दिया। इसी दौरान दूसरी मंजिल के कमरे में अंदर से दरवाजा बंद कर दुपट्टे के सहारे फंदा लगा लिया। काफी देर बाद कर्मचारी लौटने पर दरवाजा नहीं खुला तो उसे तोड़कर देखा गया, जहां भूमिका फंदे से लटकी मिलीं। उन्हें तत्काल गोधना के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन

परिजनों के अनुसार, लगभग डेढ़ महीने पहले उनकी 22 वर्षीय छोटी बेटी जानू की सीढ़ी से गिरने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई थी। बेटी की मौत के बाद से भूमिका मानसिक रूप से बेहद परेशान थीं। अलीनगर थाना प्रभारी घनश्याम शुक्ला ने बताया कि मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है। परिजनों द्वारा पोस्टमार्टम से इनकार किए जाने पर पंचनामा भरकर शव अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया गया।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.