मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news shocking case of wheat theft from swift car two accused arrested

Chandauli News: स्विफ्ट कार से गेहूं चोरी हैरान करने वाला मामला, दो आरोपी गिरफ्तार.

"बलुआ थानाध्यक्ष अरुण कुमार सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को पकड़ लिया, जो एक स्थान पर बैठकर शराब पी रहे थे। आरोपियों जे पास से कार सहित चोरी किया गया गेहूं भी बरामद हुआ।"

chandauli

4:28 PM, Apr 12, 2026

Share:

Chandauli News: स्विफ्ट कार से गेहूं चोरी हैरान करने वाला मामला, दो आरोपी गिरफ्तार.
logo

बलुआ पुलिस द्वारा पकड़े गए आरोपी

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: पूर्वांचल भास्कर डेस्क.

चंदौली। बलुआ थाना क्षेत्र के मारूफपुर चौकी अंतर्गत हसनपुर-तीरगांवा में शनिवार देर रात चोरी की वारदात सामने आई। चोर स्विफ्ट कार से हीरालाल यादव के घर से गेहूं लेकर फरार हो गए, लेकिन पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

Img

जानकारी के अनुसार हीरालाल यादव ने अपने घर में गेहूं रखा था। देर रात चोर स्विफ्ट कार से तीन बोरा गेहूं लेकर भाग निकले। घर के सामने मौजूद एक व्यक्ति ने उन्हें देखा, लेकिन पहले उसे लगा कि गेहूं कहीं भेजा जा रहा है। बाद में शक होने पर उसने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को पकड़ लिया, जो एक स्थान पर बैठकर शराब पी रहे थे। 

विज्ञापन

Img

आरोपियों जे पास से कार सहित चोरी किया गया गेहूं भी बरामद हुआ। पकड़े गए आरोपियों की पहचान तारगांव निवासी उत्कर्ष त्रिपाठी और मारूफपुर निवासी अनुज पांडेय के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.