Chandauli News: हैरान करने वाली घटना, 33 हजार वोल्ट लाइन के पांच पोल का केबल ले उड़े चोर.
"विधुत विभाग के अधिकारियों ने बताया कि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए पुलिस और प्रशासन से सहयोग मांगा जाएगा। वहीं ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि रात में नियमित गश्त कराई जाए और तार चोरी की घटनाओं पर सख्ती से लगाम लगाई जाए।"
chandauli
10:36 PM, Jan 31, 2026
Share:


चोरों द्वारा काटा गया हाईवे टेंशन पावर सप्लाई का तार
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: रतीश कुमार, शहाबगंज, (चंदौली).
चंदौली। शहाबगंज थाना क्षेत्र के मुरकौल और अतायस्तगंज गांव के बीच बंद पड़ी 33 हजार वोल्ट की बिजली लाइन से चोरों ने बड़ी वारदात को अंजाम देते हुए पांच पोल का तार काटकर चोरी कर लिया। यह घटना रात के अंधेरे में हुई, जिसके चलते राममाड़ो फीडर की बिजली आपूर्ति पूरी रात ठप रही और ग्रामीणों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी।
जानकारी के अनुसार, 33 केवी लाइन पहले से बंद थी। इसी का फायदा उठाकर चोर सुनियोजित तरीके से वाहन के साथ मौके पर पहुंचे और तार काटकर फरार हो गए। चोरी इतनी सफाई से की गई कि सुबह तक किसी को भनक नहीं लगी। सुबह लाइन की जांच के दौरान बिजली विभाग के कर्मचारियों को चोरी की जानकारी हुई, जिसके बाद अधिकारियों को सूचित किया गया।
विज्ञापन
बिजली गुल रहने से राममाड़ो फीडर से जुड़े कई गांवों में रातभर अंधेरा छाया रहा। ठंड के मौसम में बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को सबसे अधिक दिक्कतों का सामना करना पड़ा। ग्रामीणों ने बताया कि इससे पहले भी लटांव गांव के पास इसी तरह तार चोरी की घटना हो चुकी है, लेकिन अब तक चोरों पर ठोस कार्रवाई नहीं हो सकी है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि रात में गश्त की व्यवस्था बेहद कमजोर है और बंद पड़ी बिजली लाइनों की सुरक्षा के लिए कोई ठोस इंतजाम नहीं किए गए हैं। इससे चोरों के हौसले लगातार बढ़ रहे हैं और बिजली विभाग को हर बार लाखों रुपये का नुकसान उठाना पड़ रहा है।घटना की सूचना के बाद बिजली विभाग ने शनिवार सुबह आपूर्ति बहाल कर दी।



