मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news shohada who abused women arrested action taken under mission shakti

Chandauli News: महिलाओं पर फब्तियां कसने वाला शोहदा गिरफ्तार, मिशन शक्ति के तहत हुई कार्रवाई.

"शहाबगंज थानाध्यक्ष प्रियंका सिंह का कहना है कि महिलाओं की सुरक्षा से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और ऐसे तत्वों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।"

chandauli

9:56 PM, Apr 17, 2026

Share:

Chandauli News: महिलाओं पर फब्तियां कसने वाला शोहदा गिरफ्तार, मिशन शक्ति के तहत हुई कार्रवाई.
logo

शहाबगंज पुलिस की गिरफ्त में आरोपी

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By:रतिश कुमार, शहाबगंज,(चंदौली).

चंदौली। महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा को लेकर चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान के तहत शहाबगंज पुलिस ने अश्लील टिप्पणी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी राह चलती महिलाओं पर फब्तियां कसता और अश्लील गाने गाकर उन्हें परेशान करता था।

पुलिस के अनुसार करनौल तिराहा के पास से ग्राम हरीपुर निवासी 40 वर्षीय अजय सिंह को गिरफ्तार किया गया। उसके खिलाफ धारा 296 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। बताया गया कि आरोपी लंबे समय से इस तरह की हरकतों में शामिल था, जिससे क्षेत्र की महिलाएं परेशान थीं।

विज्ञापन

शहाबगंज थानाध्यक्ष प्रियंका सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में लिया। पुलिस का कहना है कि महिलाओं की सुरक्षा से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और ऐसे तत्वों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.