मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news shohada who made obscene remarks on women arrested

Chandauli News: महिलाओं पर अश्लील टिप्पणी करने वाला शोहदा गिरफ्तार.

"पुलिस अधिकारियों ने बताया कि महिला सुरक्षा को लेकर जनपद में लगातार अभियान चलाया जा रहा है और इस तरह की हरकत करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।"

chandauli

7:15 PM, Mar 30, 2026

Share:

Chandauli News: महिलाओं पर अश्लील टिप्पणी करने वाला शोहदा गिरफ्तार.
logo

सकलडीहा पुलिस की गिरफ्त में शोहदा

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: पुनवासी यादव, सकलडीहा, (चंदौली). 

चंदौली। जनपद के सकलडीहा थाना क्षेत्र में महिलाओं और बालिकाओं पर अभद्र टिप्पणी करने वाले एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई मिशन शक्ति अभियान के तहत की गई, जिसमें पुलिस लगातार मनचलों पर नजर बनाए हुए है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी युवक सकलडीहा इंटर कॉलेज के पास महिलाओं और बालिकाओं को देखकर अश्लील गाने गा रहा था और फब्तियां कस रहा था। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि महिला सुरक्षा को लेकर जनपद में लगातार अभियान चलाया जा रहा है और इस तरह की हरकत करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.