Chandauli News: चलती ट्रेन में कनपटी पर गोली मारना नौसिखिए का काम नहीं, शार्प शूटर पर गहराया शक.
"बताया जा रहा है कि वारदात के बाद आरोपी जिस स्थान से उतरकर फरार हुए, वह इलाका भी काफी सुनसान है। वहां सीसीटीवी कैमरों की संख्या बेहद कम होने के कारण बदमाशों की पहचान करना पुलिस के लिए चुनौती बन सकता है।"
chandauli
8:05 PM, May 11, 2026
Share:


AI तस्वीर.
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: संदीप कुमार, बड़े बाबू, डीडीयू नगर (चंदौली).
चंदौली। डीडीयू रेल मंडल में चलती ट्रेन में युवक की गोली मारकर हत्या किए जाने की घटना को लेकर अब कई गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। जिस तरीके से बदमाश ने चलती ट्रेन में बेहद करीब से कनपटी पर गोली मारकर वारदात को अंजाम दिया, उससे यह मामला किसी पेशेवर शार्प शूटर से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। एक ही गोली में युवक की मौत हो जाना भी इस आशंका को मजबूत कर रहा है।
जानकारों की मानें तो चलती ट्रेन में लगातार होने वाले तेज बाइब्रेशन के कारण सामान्य व्यक्ति का सीधे खड़ा रह पाना भी मुश्किल होता है। ऐसे में किसी यात्री की कनपटी के पास सटीक निशाना लगाकर गोली मार देना किसी नौसिखिए के बस की बात नहीं मानी जा रही। घटना जिस सटीकता और तेजी से अंजाम दी गई, उसने जांच एजेंसियों को भी चौंका दिया है। वहीं जिस स्थान पर शव फेंके जाने की बात सामने आई है, वह दो थाना क्षेत्रों की सीमा के बीच का सुनसान इलाका बताया जा रहा है। आसपास हमेशा सन्नाटा रहता है और वहां लोगों की आवाजाही बेहद कम होती है। इससे यह भी अंदेशा जताया जा रहा है कि बदमाशों को पूरे इलाके की भौगोलिक स्थिति की पहले से जानकारी था।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि वारदात के बाद आरोपी जिस स्थान से उतरकर फरार हुए, वह इलाका भी काफी सुनसान है। वहां सीसीटीवी कैमरों की संख्या बेहद कम होने के कारण बदमाशों की पहचान करना पुलिस के लिए चुनौती बन सकता है। फिलहाल पुलिस विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच में जुटी हुई है।
