ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news shopkeeper dies due to electric shock chaos in the family

Chandauli News: करंट की चपेट में आने से दुकानदार की मौत, परिवार में मचा कोहराम.

"आसपास मौजूद लोगों ने बताया कि दुकान में कई स्थानों पर नंगे तार लटक रहे थे, जिससे यह हादसा हुआ। घटना के बाद दुकानदारों में शोक की लहर दौड़ गई।"

chandauli

7:12 PM, May 14, 2026

Share:

Chandauli News: करंट की चपेट में आने से दुकानदार की मौत, परिवार में मचा कोहराम.
logo

मृतक रिशु सिंह की फ़ाइल फोटो

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: संदीप कुमार, बड़ा बाबू, डीडीयू नगर, चंदौली. 

चंदौली। अलीनगर थाना क्षेत्र के कुछमन बाजार में गुरुवार सुबह एक जनरल स्टोर संचालक की करंट की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद बाजार में अफरा-तफरी मच गई। आसपास के दुकानदार आनन-फानन में युवक को निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

जानकारी के अनुसार कुछमन निवासी 30 वर्षीय रिशु सिंह गांव में ही परचून की दुकान चलाते थे। बताया जा रहा है कि बुधवार शाम आई तेज आंधी और बारिश के कारण दुकान के अंदर का सामान अस्त-व्यस्त हो गया था। गुरुवार सुबह वह रोज की तरह दुकान खोलने पहुंचे थे। स्थानीय लोगों के मुताबिक दुकान के अंदर बिजली का खुला तार शटर और लोहे के रैक के संपर्क में आ गया था। जैसे ही रिशु सिंह ने दुकान खोलकर बिजली का स्विच ऑन किया, वह करंट की चपेट में आ गए।

विज्ञापन

करंट लगने से वह गंभीर रूप से झुलस गए और मौके पर ही बेहोश होकर गिर पड़े। आसपास मौजूद लोगों ने बताया कि दुकान में कई स्थानों पर नंगे तार लटक रहे थे, जिससे यह हादसा हुआ। घटना के बाद दुकानदारों में शोक की लहर दौड़ गई। वहीं युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.