Chandauli News: कुत्तों के आतंक से भयभीत हैं दुकानदार और राहगीर.
"सकलडीहा कस्बा के नागेपुर, तेंदुई अलीनगर मार्ग, बथावर, सघन तिराहा, ईटवा, पदुमनाथपुर स्टेशन मार्ग, चतुर्भुजपुर सहित आसपास के कस्बों में सुबह-शाम कुत्तों के अचानक झुंड के आ जाने से राहगीरों और दुकानदारों में दहशत बनी हुई है"
chandauli
7:39 PM, Sep 1, 2025
Share:


नागेपुर कस्बा में कुत्तों का झुंड
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: पुनवासी यादव, सकलडीहा.
चंदौली। सकलडीहा कस्बा सहित आसपास के गांवों में सुबह शाम कुत्तों के आतंक से कस्बा के दुकानदार और राहगीर भयभीत हैं। कस्बावासियों ने आरोप लगाया कि कुत्तों के दुकान और घरों के सामने अचानक आ जाने से डर बना रहता है। कस्बावासियों ने आवारा कुत्तों के आतंक से निजात दिलाने की मांग उठाई है। 20 जुलाई से 21 अगस्त तक अब तक कुल 241 लोगों को सूई सीएचसी पर लगाया जा चुका है। सकलडीहा कस्बा के नागेपुर, तेंदुई अलीनगर मार्ग, बथावर, सघन तिराहा, ईटवा, पदुमनाथपुर स्टेशन मार्ग, चतुर्भुजपुर सहित आसपास के कस्बों में सुबह-शाम कुत्तों के अचानक झुंड के आ जाने से राहगीरों और दुकानदारों में दहशत बनी हुई है। आरोप है कि बाइक और कार से आते-जाते समय कुत्तों का झुंड टूट पड़ता है। काफी दूर तक पीछा करने के बाद वापस लौट जाते हैं। ऐसे में दुर्घटना की संभावना बनी रहती है। वहीं, राहगीरों को कभी-कभी दौड़ा लेते हैं। कस्बावासियों और राहगीरों ने दर्जनों की संख्या में घूमंतू आवारा कुत्तों को पकड़कर ले जाने की मांग की है, जिससे सुबह स्कूली बच्चों सहित सुबह वॉकिंग करने वाले ग्रामीणों को कुत्तों से निजात मिल सके।
विज्ञापन



