Chandauli News: ISC बोर्ड परीक्षा में श्रेया ने 96% अंक लाकर बढ़ाया जिले का मान.
"श्रेया ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया है। उन्होंने कहा कि निरंतर मेहनत और परिवार के सहयोग से यह उपलब्धि हासिल हुई है। श्रेया ने आगे चलकर आईएएस बनकर देश सेवा करने का लक्ष्य भी बताया।"
chandauli
8:19 PM, Apr 30, 2026
Share:


श्रेया को बधाई देते उनके पीता कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर, उनकी माता और भाई बहन
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: पुनवासी यादव, सकलडीहा (चंदौली).
चंदौली। सीआईएससीई बोर्ड परीक्षा के घोषित परिणाम में जिले की छात्रा श्रेया ने 96 प्रतिशत अंक हासिल कर शानदार प्रदर्शन किया है। उनकी इस सफलता से परिवार और जिले में खुशी का माहौल है।श्रेया, कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर की पुत्री हैं। गुरुवार को जैसे ही परिणाम घोषित हुआ, बधाइयों का तांता लग गया। मंत्री अनिल राजभर, माता उषा देवी सहित परिवार के अन्य सदस्यों ने श्रेया को माला पहनाकर शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
श्रेया ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया है। उन्होंने कहा कि निरंतर मेहनत और परिवार के सहयोग से यह उपलब्धि हासिल हुई है। श्रेया ने आगे चलकर आईएएस बनकर देश सेवा करने का लक्ष्य भी बताया। श्रेया की इस उपलब्धि पर बड़ी बहन प्रज्ञा, छोटे भाई आनिंद सहित कई शुभचिंतकों ने खुशी जताई। बधाई देने वालों में संजय सिंह, रवि सिंह राजपूत, आकाश पटवा, रिंकू राजभर, अरविंद राजभर, रतेन्द्र, टुनटुन राजभर, अतुल सिंह, कमलेश मौर्या, गोपी राजभर, सूरज सिंह, कमलेश यादव, अशोक प्रजापति, प्रियतेश, अभय प्रजापति, मुन्ना और मनोज शर्मा समेत कई लोग शामिल रहे।
