मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news si recruitment exam was conducted under strict surveillance mathematics questions increased the tension of the candidates

Chandauli News: कड़ी निगरानी के बीच संपन्न हुई एसआई भर्ती परीक्षा, गणित के सवालों ने बढ़ाई परीक्षार्थियों कि टेंशन.

"जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट कहा कि परीक्षा की शुचिता से किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा। किसी भी केंद्र पर अनियमितता या लापरवाही पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।"

chandauli

9:09 PM, Mar 14, 2026

Share:

Chandauli News: कड़ी निगरानी के बीच संपन्न हुई एसआई भर्ती परीक्षा, गणित के सवालों ने बढ़ाई परीक्षार्थियों कि टेंशन.
logo

चंदौली महेंद्र टेक्निकल इंटर कॉलेज में बनाए गए परीक्षा केंद्र का निरीक्षण करते हैं डीएम और एसपी

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: संदीप कुमार, बड़े बाबू, डीडीयू नगर (चंदौली).

चंदौली। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं पदोन्नति बोर्ड, लखनऊ की ओर से आयोजित उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस व समकक्ष पदों की लिखित परीक्षा शनिवार को जिले में कड़ी सुरक्षा और निगरानी के बीच संपन्न हुई। परीक्षा को निष्पक्ष, नकलविहीन और पारदर्शी बनाने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। परीक्षार्थियों ने बताया कि प्रश्नपत्र में गणित के सवाल अपेक्षाकृत कठिन थे, जबकि सामान्य ज्ञान के प्रश्नों ने भी उन्हें उलझाए रखा।

Img

जिले के नगर सहित कुल 11 परीक्षा केंद्रों पर पहले दिन दो पालियों में परीक्षा आयोजित की गई। पहली पाली में निर्धारित 3600 अभ्यर्थियों में से 2488 परीक्षार्थी उपस्थित हुए, जबकि 1112 अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में 3600 में से 2606 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी और 994 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा के दौरान सभी केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे और पुलिस के साथ प्रशासनिक अधिकारी लगातार निगरानी में जुटे रहे। इस दौरान जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग और पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे ने महेंद्र टेक्निकल इंटर कॉलेज स्थित परीक्षा केंद्र का संयुक्त निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अधिकारियों ने केंद्र पर लगे सीसीटीवी कैमरों की मॉनिटरिंग के लिए बनाए गए कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया और परीक्षा कक्षों में जाकर अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र व आधार कार्ड की जांच प्रक्रिया भी देखी।

विज्ञापन

Img

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने प्रधानाचार्य, केंद्र व्यवस्थापक सहित तैनात सेक्टर, जोनल और स्टैटिक मजिस्ट्रेटों को निर्देश दिया कि परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट कहा कि परीक्षा की शुचिता से किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा। किसी भी केंद्र पर अनियमितता या लापरवाही पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.