ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news two masked men riding a bike attacked a young man who had gone out for defecation police engaged in investigation

Chandauli News: शौच के लिए निकले युवक पर बाइक सवार दो नकाबपोशों ने किया हमला, जांच में जुटी पुलिस.

“चंदौली के शहाबगंज क्षेत्र में शौच के लिए निकले युवक पर बाइक सवार दो अज्ञात युवकों ने कथित तौर पर हमला कर दिया। घायल युवक का निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। तहरीर मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है।”

chandauli

8:41 PM, Sep 30, 2026

Share:

Chandauli News: शौच के लिए निकले युवक पर बाइक सवार दो नकाबपोशों ने किया हमला, जांच में जुटी पुलिस.
logo

हमले में गंभीर रूप से घायल विकास कुमार

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By : रतिश कुमार, शहाबगंज, चंदौली.

चंदौली। शहाबगंज थाना क्षेत्र के पहाड़पुर गांव में मंगलवार की देर शाम शौच के लिए निकले एक युवक पर बाइक सवार दो अज्ञात युवकों ने कथित तौर पर हमला कर दिया। हमले में पहाड़पुर निवासी विकास कुमार घायल हो गए। घटना के बाद दोनों हमलावर मौके से फरार हो गए। घायल विकास का शहाबगंज स्थित निजी चिकित्सालय में उपचार चल रहा है।

परिजनों के अनुसार, विकास कुमार सोमवार की शाम करीब सात बजे गांव के उत्तर दिशा में शौच के लिए गए थे। इसी दौरान मोटरसाइकिल से पहुंचे दो युवकों ने उनका रास्ता रोक लिया। बताया गया कि दोनों ने अपने चेहरे कपड़े से ढक रखे थे। आरोप है कि दोनों ने विकास पर किसी धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गए। हमले के बाद वह किसी तरह वहां से बचकर अपने घर पहुंचे और परिजनों को घटना की जानकारी दी। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन विकास को तत्काल शहाबगंज स्थित निजी चिकित्सालय ले गए, जहां उनका उपचार कराया जा रहा है। मामले में विकास के भाई ने शहाबगंज थाने में लिखित तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। 

विज्ञापन

पुलिस को दी गई तहरीर में अज्ञात बाइक सवार युवकों पर हमला करने का आरोप लगाया गया है। इस संबंध में उपनिरीक्षक प्रभुनाथ यादव ने बताया कि मामले में तहरीर प्राप्त हुई है। पुलिस घटना की जांच कर रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।



headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.