ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news sirfira aashiq who threatened a paramedical student for marriage arrested

Chandauli News: शादी के लिए पैरामेडिकल छात्रा को धमकी देने वाला सिरफिरा आशिक गिरफ्तार.

"बलुआ थानाध्यक्ष ने बताया कि मटियरा गांव का रहने वाला शोहदा इंद्रजीत के मोबाइल से सभी प्रमाण बरामद हुए है । मोबाइल से वह छात्रा के परिजनों को जान से मारने की धमकी और सोशल मीडिया पर अवैध असलहे के साथ धमकी भरा रील बनाकर लगाता था । जिसके आधार पर स्थानीय स्तर पर मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक विवेचनात्मक कार्यवाही किया जा रहा है "

chandauli

10:23 PM, Oct 6, 2025

Share:

Chandauli News: शादी के लिए पैरामेडिकल छात्रा को धमकी देने वाला सिरफिरा आशिक गिरफ्तार.
logo

बलुआ पुलिस की गिरफ्त सिरफिरा आशिक इंद्रजीत धुर्वे

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: पूर्वांचल भास्कर डेस्क.

चंदौली। बलुआ थाना क्षेत्र के स्थानीय पम्प कैनाल से शनिवार की शाम को एकतरफा प्यार करने वाला, छात्रा की फोटो एडिटिंग करके इंस्टाग्राम पर शादी का दबाव डालने वाला आशिक को बलुआ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से असलहा और जिंदा कारतूस भी बरामद किया गया है। अग्रिम कार्यवाही करते हुए रविवार को न्यायालय भेज दिया गया।

Img

मिर्जापुर जनपद की रहने वाली पैरामेडिकल की एक छात्रा ने 2 अक्टूबर को बलुआ थाने में लिखित शिकायत दी थी कि मटियरा गांव के रहने वाले इंद्रजीत पुत्र हंसराज धुर्वे छात्रा पर शादी करने का दबाव बना रहा था। छात्रा द्वारा शादी से मना करने पर उसने अपने मोबाइल से गंदे गंदे मैसेज भेजे और फोटो एडिटिंग करके इंस्टाग्राम पर भेजा। शनिवार की शाम को बलुआ थानाध्यक्ष अतुल कुमार ने बलुआ पम्प कैनाल से मुखबीर की सूचना पर उसे गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से 315 बोर का कट्टा और जिंदा कारतूस बरामद किया गया। 

विज्ञापन

Img

बलुआ पुलिस की गिरफ्त सिरफिरा आशिक इंद्रजीत धुर्वे

इस संदर्भ में बलुआ थानाध्यक्ष ने बताया कि मटियरा गांव का रहने वाला शोहदा इंद्रजीत के मोबाइल से सभी प्रमाण बरामद हुए है । मोबाइल से वह छात्रा के परिजनों को जान से मारने की धमकी और सोशल मीडिया पर अवैध असलहे के साथ धमकी भरा रील बनाकर लगाता था । जिसके आधार पर स्थानीय स्तर पर मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक विवेचनात्मक कार्यवाही किया जा रहा है । गिरफ्तार करने वाले टीम में थानाध्यक्ष अतुल कुमार,महुअर चौकी प्रभारी प्रमोद सिंह,एसआई बिनोद सिंह, हेड कॉन्स्टेबल, जलभरत यादव, दीप चन्द्र गिरी, महिला कॉन्स्टेबल खुशबू रानी और शालिनी चौधरी शामिल रही ।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.