Chandauli News: भाई को राखी बांधकर लौट रही बहन हुई हादसे का शिकार, ट्रामा सेंटर रेफर.
"नौगढ़ थाना के मलेवर गांव में अपने भाई को राखी बांधकर अपने पति के साथ बाइक से चकिया लौट रही बहन सड़क हादसे का शिकार हो गई। जलेबिया मोड़ के पास अचानक सड़क पर भैंस आ जाने के कारण बाइक असंतुलित होकर सड़क पर गिर गई। घटना में गंभीर रूप से घायल संजू देवी को वाराणसी ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया।"
chandauli
11:42 AM, Aug 12, 2025
Share:


अस्पताल में पहुंचे परिजन
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: लकी केशरी, नौगढ़ तहसील.
चंदौली। नौगढ़ थाना क्षेत्र के मालेवर गांव में राखी का त्योहार खुशियों से शुरू होकर हादसे में बदल गया। चकिया थाना क्षेत्र के डुही सुई गांव निवासी संजू देवी अपने मायके मलेवर भाई को राखी बांधने आई थीं। सोमवार को राखी बांधने के बाद वह अपने पति के साथ बाइक से ससुराल लौट रही थीं। इस बीच रास्ते में जिलेबिया मोड़ के पास अचानक बीच सड़क पर भैंस आ गई, जिससे बाइक अनियंत्रित होकर गिर पड़ी। हादसे में संजू देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं, जबकि उनके पति को मामूली चोटें आईं। मौके पर मौजूद राहगीरों ने तुरंत एंबुलेंस बुलाकर दोनों को चकिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने संजू देवी की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें वाराणसी ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क पर अचानक पशुओं के आ जाने से दुर्घटनाएं आम हो गई हैं। कुछ दिन पहले ही भैंस और मोटरसाइकिल की टक्कर में एक युवक की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन



