ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news sisters kept a fast and wished for the long life of their brothers and glorified them by telling stories of govardhan puja

Chandauli News: बहनों ने ब्रत रखकर कि भाईयों की लंबी उम्र की कामना, गोवर्धन पूजा की कहानियाँ सुनाकर उनकी महिमा का किया बखान.

"अति प्राचीन काली मंदिर के प्रधान पं. जवाहर पाण्डेय उर्फ लोटन बाबा ने गोवर्धन पूजा की प्रासंगिकता बताते हुए कहा कि जब इंद्र के प्रकोप से गोकुलवासी भयभीत थे, तब श्रीकृष्ण ने उन्हें गोवर्धन पर्वत के पास इकट्ठा होकर शरण लेने कहा। क्योंकि वहीं गाय-भेड़-बकरियों के लिए अन्न और चारा मिलता था, श्रीकृष्ण ने कहा कि इंद्र की बजाय गोवर्धन की आराधना करनी चाहिए"

chandauli

8:01 PM, Oct 22, 2025

Share:

Chandauli News: बहनों ने ब्रत रखकर कि भाईयों की लंबी उम्र की कामना, गोवर्धन पूजा की कहानियाँ सुनाकर उनकी महिमा का किया बखान.
logo

गोवर्धन पूजा करतीं ब्रती बहनें

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: अरविंद कुमार, सैयदराजा.

चंदौली। आदर्श नगर पंचायत सैयदराजा व ग्रामीण इलाकों में बुधवार को भैया दूज और गोवर्धन पूजा हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। सुबह से बहनें भाईयों की दीर्घायु की कामना कर व्रत रखकर और गोवर्धन का गोबर से चौका बनाकर जमा हुईं। धूपबत्ती, नारियल, सिंदूर, हल्दी, घी व अन्य पूजा सामग्री लेकर महिलाओं ने पुत्रों/भाइयों की लंबी उम्र की प्रार्थना करते हुए गोवर्धन पूजा-अर्चना की। पूजा के दौरान वे कथाओं के माध्यम से गोवर्धन की महिमा और उनके पुण्य कार्यों का वर्णन कर रही थीं। अति प्राचीन काली मंदिर के प्रधान पं. जवाहर पाण्डेय उर्फ लोटन बाबा ने गोवर्धन पूजा की प्रासंगिकता बताते हुए कहा कि जब इंद्र के प्रकोप से गोकुलवासी भयभीत थे, तब श्रीकृष्ण ने उन्हें गोवर्धन पर्वत के पास इकट्ठा होकर शरण लेने कहा। क्योंकि वहीं गाय-भेड़-बकरियों के लिए अन्न और चारा मिलता था, श्रीकृष्ण ने कहा कि इंद्र की बजाय गोवर्धन की आराधना करनी चाहिए। लगातार बारिश से इंद्र के प्रकोप के बीच गोवर्धन के तले शरण लेकर लोगों को सुख-समृद्धि का अनुभव हुआ। तभी से यह पूजा महत्वपूर्ण मानी जाती है और बहनें हर वर्ष व्रत रखकर भाइयों की लंबी आयु व मंगलकामना करती हैं।

विज्ञापन


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.