ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news sita search akshay kumar murder and lanka dahan staged in 133 year old ramlila

Chandauli News:133 वर्ष पुरानी रामलीला में सीता खोज, अक्षय कुमार वध और लंका दहन का मंचन.

“सैयदराजा के शिवानगर में 133 वर्ष पुरानी श्रीरामलीला में मंगलवार रात हनुमान जी की लंका यात्रा और लंका दहन की लीला का मंचन हुआ। कलाकारों के अभिनय ने दर्शकों को भाव-विभोर कर दिया।”

chandauli

5:57 PM, Nov 4, 2026

Share:

Chandauli News:133 वर्ष पुरानी रामलीला में सीता खोज, अक्षय कुमार वध और लंका दहन का मंचन.
logo

मेघनाथद हनुमान युद्ध अशोक वाटिका

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: अरविंद कुमार, सैयदराजा, चंदौली.

चंदौली। सैयदराजा नगर पंचायत के शिवानगर में आयोजित 133 वर्ष पुरानी श्रीरामलीला में मंगलवार रात सीता की खोज, अक्षय कुमार वध और लंका दहन की लीला का सजीव मंचन किया गया। लीला में दिखाया गया कि वानरराज सुग्रीव हनुमान सहित पूरी वानर सेना को माता सीता की खोज में चारों दिशाओं में भेजते हैं। दक्षिण दिशा में समुद्र किनारे पहुंचने पर हनुमान की भेंट जटायु के भाई संपाती से होती है। संपाती उन्हें सीता के लंका स्थित अशोक वाटिका में होने की जानकारी देते हैं। इसके बाद हनुमान लंका पहुंचकर माता सीता को प्रभु श्रीराम की मुद्रिका दिखाते हैं और उन्हें राम का संदेश सुनाते हैं।

Img

सीता से आज्ञा लेकर हनुमान अशोक वाटिका के फल खाने लगते हैं और वाटिका को तहस-नहस कर देते हैं। इसकी सूचना मिलने पर रावण अपने पुत्र अक्षय कुमार को उन्हें पकड़ने भेजता है, लेकिन हनुमान उसका वध कर देते हैं। इसके बाद मेघनाद हनुमान से युद्ध करता है और ब्रह्मफांस से उन्हें बांधकर रावण के दरबार में पेश करता है। रावण उनके वध का आदेश देता है, लेकिन विभीषण दूत का वध नीति के विरुद्ध बताते हैं। इस पर रावण हनुमान की पूंछ में आग लगाने का आदेश देता है। पूंछ में आग लगते ही हनुमान पूरी लंका में आग लगा देते हैं और समुद्र में कूदकर आग बुझाने के बाद माता सीता का आशीर्वाद लेकर श्रीराम के पास लौट जाते हैं।

विज्ञापन

Img

लीला का मंचन जय श्री काशी विश्वनाथ रामलीला मंडल, लोहता (काशी) के प्रस्तोता विनोद कुमार और व्यास गुर्दा महाराज ने किया। इस दौरान महिला मंडल प्रमुख मीना सिंह ने सदस्य शकुंतला नाथ दुबे को अंगवस्त्रम और रामायण भेंटकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में पूर्व चेयरमैन मदन कुशवाहा, जगदीश मास्टर, परमेश्वर मोदनवाल, संजय कश्यप, राजेंद्र कश्यप, संतोष शर्मा, अभिषेक शर्मा, जुगनू सिंह, मोहन प्रसाद अग्रहरी, अरविंद कसौधन, सचिन सिंह, प्रयागराज के व्यास शिवानंद शुक्ला सहित बड़ी संख्या में रामलीला प्रेमी मौजूद रहे।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.