Chandauli News: बिहार ले जाए जा रहे छह गोवंश बरामद, चंदौली पुलिस ने चार तस्करों को दबोचा.
"सीओ सदर देवेंद्र कुमार का कहना है कि जनपद में अवैध पशु तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।"
chandauli
6:57 PM, Jun 10, 2026
Share:


सदर कोतवाली पुलिस की गिरफ्त में पकड़े गए गोवंश तस्कर
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: पूर्वांचल भास्कर डेस्क.
चंदौली। जनपद में गोवंश तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत चंदौली कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने बिहार की ओर ले जाए जा रहे छह गोवंशीय पशुओं को बरामद करते हुए चार आरोपितों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान तस्करी में प्रयुक्त तीन मैजिक वाहनों को भी कब्जे में लिया गया।
जानकारी के अनुसार, सदर कोतवाली पुलिस वांछित अभियुक्तों की तलाश, संदिग्ध व्यक्तियों की जांच और अवैध पशु तस्करी की रोकथाम के लिए क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि कुछ लोग मैजिक वाहनों में गोवंशीय पशुओं को लादकर बिहार की ओर ले जा रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने नवीन मंडी के समीप मुख्य मार्ग पर घेराबंदी कर वाहनों की जांच शुरू की। चेकिंग के दौरान एक के पीछे एक आ रहे तीन मैजिक वाहनों को रोककर तलाशी ली गई। पुलिस ने वाहनों से कुल छह गोवंशीय पशु बरामद किए और मौके से चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपितों ने बताया कि वे विभिन्न स्थानों से गोवंशीय पशुओं को एकत्र कर बिहार पहुंचाते थे, जहां उन्हें वध के लिए बेच दिया जाता था। इसके बदले उन्हें प्रति चक्कर पांच हजार रुपये मेहनताना मिलता था।
विज्ञापन
गिरफ्तार आरोपितों की पहचान शिवपुर निवासी सर्वजीत मौर्या, फेसुड़ा निवासी संजय सिंह, जौनपुर जनपद के नेवढ़िया बाजार निवासी प्रिन्स गुप्ता तथा हथेरा निवासी राम उजागर सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने उनके कब्जे से तीन मैजिक वाहन भी बरामद किए हैं, जिनका इस्तेमाल पशु तस्करी में किया जा रहा था। इस संबंध में कोतवाली पुलिस ने उत्तर प्रदेश गोवध निवारण अधिनियम की सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपितों के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जनपद में अवैध पशु तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
