Chandauli News: लड़कियों को देखकर फब्तियां कसने वाले छह शोहदे गिरफ्तार.
"बलुआ एसओ अतुल कुमार ने बताया कि अगर शोहदों के खिलाफ कोई भी शिकायत मिले, स्कूल, कॉलेजों के इर्द-गिर्द बिना काम के समय मिले या फिर छात्राओं के छुट्टी के समय रास्ते में मिलें, तो शोहदों की खैर नहीं है। चाहे वह कोई भी हो। ये लड़कियों को देखकर अश्लील गाने गा रहे थे और फब्तियाँ कस रहे थे"
chandauli
9:59 PM, Sep 28, 2025
Share:


बलुआ थाने में गिरफ्तार आरोपी युवक
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: पूर्वांचल भास्कर डेस्क.
चंदौली। मिशन शक्ति फेज 5 के तहत बलुआ थाना क्षेत्र के विभिन्न इलाकों से छह शोहदों को गिरफ्तार कर बलुआ पुलिस अग्रिम कार्रवाई करने में जुट गई है। शनिवार को महिलाओं-छात्राओं की शिकायत पर यह कार्रवाई की गई है।
बलुआ पुलिस द्वारा लगातार प्रतिदिन टीम बनाकर जागरूकता का कार्य चल रहा है। मिशन का नेतृत्व कर रहे बलुआ एसओ अतुल प्रजापति की अगुआई में गांवों और विद्यालयों में महिलाओं-छात्राओं को मिशन शक्ति पर अंकित पम्पलेट बांटकर सचेत किया जा रहा है, और महिलाओं तथा छात्राओं की शिकायत पर जांच कर शोहदों को गिरफ्तार किया जा रहा है। शनिवार को क्षेत्र के मजीदहा, लक्ष्मणगढ़, तारगांव, अजगरा, बेलवानी और रामगढ़ से शोहदों को धारा 151 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई कर अग्रिम कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
इस संदर्भ में बलुआ एसओ अतुल कुमार ने बताया कि अगर शोहदों के खिलाफ कोई भी शिकायत मिले, स्कूल, कॉलेजों के इर्द-गिर्द बिना काम के समय मिले या फिर छात्राओं के छुट्टी के समय रास्ते में मिलें, तो शोहदों की खैर नहीं है। चाहे वह कोई भी हो। ये लड़कियों को देखकर अश्लील गाने गा रहे थे और फब्तियाँ कस रहे थे। आगे कोई हादसा न हो, इसके लिए इन्हें गिरफ्तार किया गया है। साथ ही हिदायत भी दी गई है।



