Chandauli News: हावड़ा दिल्ली रेल रूट पर निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, एक मजदूर घायल.
"वही मौके पर सेतुः निगम के अधिकारी और चंदौली जिला प्रशासन के अधिकारी अपनी मॉनिटरिंग में गिरे हुए मलबे को हटवा कर यह देख रहे हैं की मलबे में कोई दबा तो नहीं है।"
chandauli
2:25 PM, Mar 19, 2026
Share:


बनौली खुर्द गांव के पास गिरा रेलवे ओवर ब्रिज का स्लैब
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: संतोष, ब्यूरो हेड, पूर्वांचल भास्कर.
चंदौली। सदर तहसील क्षेत्र के बनौली खुर्द गांव के पास हावड़ा-दिल्ली रेल रूट पर बन रहे रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब अचानक गिर जाने से हड़कंप मच गया। ढलाई के कुछ ही समय बाद स्लैब भरभराकर गिर गया, जिससे मौके पर काम कर रहे मजदूरों में अफरा-तफरी मच गई। हादसे में एक मजदूर घायल हो गया, जिसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घटना रात के समय होने के कारण बड़ी जनहानि टल गई, क्योंकि दिन में यहां 100 से 150 मजदूर काम करते हैं। स्थानीय लोगों ने निर्माण कार्य में घटिया सामग्री के इस्तेमाल का आरोप लगाया है। ग्रामीणों का कहना है कि पहले भी इस संबंध में शिकायत की गई थी, लेकिन जिम्मेदार विभागों ने कोई कार्रवाई नहीं की।
<br>
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि ओवरब्रिज निर्माण का ठेका रायबरेली की श्रेष्ठा अभिषेक बिल्ड सैन निर्माण कंपनी को दिया गया है। घटना की सूचना मिलते ही एसडीएम सदर, पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। एहतियातन सभी मजदूरों को साइट से हटा दिया गया है।
सैयदराजा के पूर्व सपा विधायक मनोज सिंह ‘डब्लू’ ने इस मामले को लेकर सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं और उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। फिलहाल घटना को लेकर किसी भी अधिकारी का आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। वही मौके पर सेतुः निगम का अधिकारी और चंदौली जिला प्रशासन के अधिकारी अपनी मॉनिटरिंग में गिरे हुए मलबे को हटवा कर यह देख रहे हैं की मलबे में कोई दबा तो नहीं है।
