ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news smuggler arrested with heroin worth rs 75 lakh major action by ntf ghazipur in the district

Chandauli News: 75 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, जिले में एनटीएफ गाजीपुर की बड़ी कार्रवाई.

"सूत्रों के अनुसार यह पूरी कार्रवाई एनटीएफ गाजीपुर टीम द्वारा स्वतंत्र रूप से की गई, जबकि स्थानीय सैयदराजा पुलिस को इसकी पूर्व सूचना नहीं दी गई थी। बाद में नियमानुसार अग्रिम कानूनी कार्रवाई के लिए सैयदराजा पुलिस को अवगत कराया गया।"

chandauli

6:59 PM, Jan 5, 2026

Share:

Chandauli News: 75 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, जिले में एनटीएफ गाजीपुर की बड़ी कार्रवाई.
logo

बरामद हेरोइन के साथ पकड़ा गया आरोपी

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: अरविंद कुमार, सैयदराजा (चंदौली).

चंदौली। जनपद में पुलिस का आलम यह है कि अब दूसरे जनपद की टीम आकर जिले में कार्रवाई कर रही है और स्थानी थाना को इस बात की भनक तक नहीं लग रही है। जबकि उसी थाना क्षेत्र में खुलेआम मादक पदार्थों की बिक्री चल रही है। ताजा मामला तब सामने आया। जब गाज़ीपुर एनटीएफ टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रविवार की रात सैयदराजा जमनिया तिराहे के समीप एक सक्रिय तस्कर को करीब 75 लाख रुपये मूल्य की हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया। इस कार्रवाई की सैयदराजा पुलिस को भनक तक नहीं लगी। अब सैयदराजा पुलिस इस मामले को अपनी कामयाबी बता कर वाह वही लूटने में जुट गयी है। कार्यवाई के दौरान एनटीएफ टीम ने मौके से आरोपी के कब्जे से 375 ग्राम अवैध हेरोइन, एक दोपहिया वाहन, एक एंड्रॉयड मोबाइल फोन और नकदी बरामद की है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान सोना राइन (19 वर्ष) पुत्र मोहम्मद अलीम राइन, निवासी सुभाष नगर वार्ड, सैयदराजा के रूप में हुई है। 

पूछताछ के दौरान आरोपी ने स्वीकार किया कि वह बिहार के सासाराम रेलवे स्टेशन के पास से सस्ते दामों में हेरोइन लाकर चंदौली व गाजीपुर क्षेत्र में 10 से 20 ग्राम की पुड़िया बनाकर ऊंचे दामों पर बिक्री करता था। आरोपी लंबे समय से नशे के अवैध कारोबार में सक्रिय था। सूत्रों के अनुसार यह पूरी कार्रवाई एनटीएफ गाजीपुर टीम द्वारा स्वतंत्र रूप से की गई, जबकि स्थानीय सैयदराजा पुलिस को इसकी पूर्व सूचना नहीं दी गई थी। बाद में नियमानुसार अग्रिम कानूनी कार्रवाई के लिए सैयदराजा पुलिस को अवगत कराया गया। इस कार्रवाई में गाज़ीपुर एनटीएफ प्रभारी निरीक्षक सुरेन्द्र नाथ सिंह, उप निरीक्षक शमी असरफ शेख, मुस्लिम अंसारी, जवन्त कुमार सिंह, देवानन्द, अमित कुमार चौरसिया, अजीत कुमार, इन्द्रपाल सिंह, शिवांश राय, प्रदीप कुमार सहित एनटीएफ टीम के अन्य अधिकारी व कर्मचारी शामिल रहे। फिलहाल आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर सैयदराजा आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। एनटीएफ टीम का कहना है कि नशे के कारोबार के विरुद्ध अभियान आगे भी जारी रहेगा।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.